होम / रिश्वत के आरोप में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार

रिश्वत के आरोप में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार

Vir Singh • LAST UPDATED : June 7, 2022, 9:24 am IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़, (Punjab News): पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आज सुबह करीब तीन बजे फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह से दबोचा। उनके दो साथियों को भी अरेस्ट किया गया है। यह भी जानकारी है कि विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में जंगलात के कुछ अधिकारियों को भी रिश्वत के आरोप में पकड़ा था।

कैप्टन अमरिंदर सरकार में वन मंत्री थे, एक पेड़ के लेते थे इतने रुपए

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मसोत पर एक पेड़ कटवाने के बदले 500 रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। नए पेड़ लगवाने की एवज में भी रिश्वत ली जाती थी और उस पैसे का हिस्सा सीधे धर्मसोत को भी जाता था। गौरतलब है कि धर्मसोत पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में वन मंत्री थे।

पहले स्कालरशिप घोटाले में भी घिर चुके हैं धर्मसोत

धर्मसोत पर पहले भी भष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। जब वह राज्य में सामाजिक सुरक्षा मंत्री थे उस समय उनके ऊपर गलत तरीके से स्कॉलरशिप का पैसा विश्वविद्यालयों और निजी कॉलेजों को देने का आरोप लगा था। इस मामले में खूब हंगामा भी हुआ था। हालांकि फिर भी तत्कालीन कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।

भगवंत मान ने किया था सलाखों के पीछे पहुंचाने का वादा

पंजाब के मौजूदा सीएम भगवंत मान ने साधु सिंह धर्मसोत को जेले में पहुंचाने का वादा किया था। राज्य में सरकार बनने के बाद उन्होंने यह बात कही थी। गौरतलब है कि चुनावों से पहले विपक्षी पार्टियों और आम आदमी पार्टी ने धर्मसोत पर लगे आरोपों के मामले को खूब उठाया था। शिरोमणि अकाली दल भी इस मुद्दे पर आंदोलन किया था। आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिलने मानसा स्थित उनके घर जाएंगे।

ये भी पढ़े :  नवजोत सिंह सिद्धू पीजीआई चंडीगढ़ में हुए भर्ती, लीवर से जुड़ी समस्या सामने आने के बाद कराया गया एडमिट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

एनिमल से ज्यादा खतरनाक किरदार में नजर आएंगे Bobby Deol, फिल्म के लिए हॉलीवुड से बुलाएं गए एक्सपर्ट्रस – Indianews
Jharkhand: ईडी ने कांग्रेस नेता के सचिव संजीव लाल को किया गिरफ्तार, रांची स्थित घर में मिला था पैसों का पहाड़-Indianews
Heat Wave: कई राज्यों में पारा 45 के पार, 8 राज्यों में लू की चेतावनी; जला देने वाली गर्मी में ऐसे रखें खुद को सुरक्षित- indianews
MS Dhoni: धोनी के पैर के इंजरी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, डॉक्टर के मनाही के बावजूद नहीं रूक रहे माही-Indianews
Prajwal Revanna Case: आज जांच दल के सामने पेश नहीं होंगे प्रजव्ल रेवन्ना? बीजेपी ने दिया ये तर्क-Indianews
जानिए क्या कहते हैं मूलांक 7 वालों के सितारे, कैसा रहेगा यह साल
पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के साथ Shah Rukh के खास पल, देखें फैंस का रिएक्शन -Indianews
ADVERTISEMENT