Hindi News / Indianews / Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra Congress Announces Bharat Nyay Yatra Will Travel 6200 Km

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस ने 'भारत न्याय यात्रा' का किया ऐलान, 6,200 KM का होगा सफर

India News (इंडिया न्यूज़),  Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा की तरह ‘भारत न्याय यात्रा’ का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की  ‘भारत न्याय यात्रा’ लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए की जा […]

BY: Mudit Goswami • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),  Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा की तरह ‘भारत न्याय यात्रा’ का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की  ‘भारत न्याय यात्रा’ लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए की जा रही है। आईसीसी ने 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा आयोजित करने का फैसला किया है।

बुधवार को कांग्रेस कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए कहा कि ”कल कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस है और नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ रैली का आयोजन किया गया है।” उन्होंने बताया कि सभी राज्यों से कांग्रेस पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे।”

‘योगी जी से कुछ दिनों के लिए ट्यूशन…’, Anil Vij ने Mamata Banerjee को दी ऐसी नसीहत, बंगाल से हरियाणा तक मचेगा बवाल!

Rahul Gandhi

इन राज्यों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ों यात्रा

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि यह यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा, मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात और अंत में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों पर पहुंचेगी।

बस से होगी यात्रा

उन्होंने यात्रा के साधन के बारे में बताते हुए कहा कि इस यात्रा का साधन बस होगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल कहते हैं, “एआईसीसी ने 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा आयोजित करने का फैसला किया है।”

मालूम हो कि 7 सितंबर 2022 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। करीब 12 राज्यों से होकर गुजरते हुए भारत जोड़ो यात्रा करीब 136 दिनों के बाद कश्मीर पहुंची। इस यात्रा के दौरान  कांग्रेस नेता लगभग 4 हजार किलोमीटर पैदल चले थे।

Also Read:-

 

Tags:

Bharat Nyay YatraCongressRahul Gandhiमणिपुरमुंबईराहुल गांधी
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue