<
Categories: देश

छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे राहुल गांधी और खड़गे, PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन; कांग्रेस ने रखी 3 मांगें

Rahul Gandhi: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद तक मार्च के एक दिन बाद केंद्र पर दबाव बनाने के लिए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने युवा छात्रों पर हुए कथित अत्याचारों के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

बीते दिन कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद तक मार्च निकालकर नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी. अब सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने छात्रों पर हुए कथित अत्याचारों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. हालांकि, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, धरने से नहीं हटेंगे

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे तब धरना स्थल से नहीं हटेंगे. 

कांग्रेस की तीन मांगें

पहली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा.
दूसरी: गृह मंत्री अमित शाह सदन में बयान दें और इस पर चर्चा हो.
तीसरी: स्टूडेंट्स की अन्य मांगों को सरकार पूरा करे.

दोपहर में शुरू किया प्रदर्शन

पार्टी अध्यक्ष और गांधी भाई-बहनों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर खड़गे के घर 10, राजाजी मार्ग के बाहर इकट्ठा हुए और एक किलोमीटर से ज़्यादा दूर 7, लोक कल्याण मार्ग पर PM के आवास तक मार्च किया. एक अनोखे घटनाक्रम में, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बाद में विरोध स्थल का दौरा किया और राहुल गांधी से बात की. राहुल गांधी ने अपने एक्स पर ट्वीट किया. 

यह खबर भी पढ़ें: सोनम वांगचुक और आमिर खान का पुराना कनेक्शन फिर चर्चा में, वायरल हुआ वीडियो

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Delhi Police: प्रदर्शनकारियों की पिटाई का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…

Last Updated: October 11, 2026 16:03:46 IST

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST