इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Rahul Gandhi On PM Modi) : पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने चीन के साथ तिरंगे का सौदा करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि ड्रैगन के आगे पीएम नतमस्तक है। गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 15 अगस्त को देश को संबोधित करते समय यह जरूर बताना चाहिए कि एक ओर सीमा पर चीन की घुसपैठ बढ़ रही है, तो दूसरी ओर चीन से आयात क्यों बढ़ रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के मान के लिए सभी देशवासी प्रधानमंत्री के साथ खड़े होंगे। आखिर इसके पीछे उनकी क्या मजबूरी है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि सच्चा देश भक्त वो है, जो अपने देश पर कोई आंच न आने दे। सच्चा देशप्रेमी वो है, जो देश के एक-एक इंच की रक्षा के लिए लड़ जाए। सच्चा देशसेवक वो है, जो अपनी मातृभूमि की गरिमा और शान को बनाए रखने के लिए समर्पित हो। उन्होंने दावा किया कि चीन ने हमारे देश की सीमाओं पर कब्जा करने की हिम्मत की है।
इसका समुचित उत्तर दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि सत्ता में आने से पहले, चीन को लाल आंख दिखाने वाले प्रधानमंत्री जी, 8 वर्षों से चीन के आगे क्यो नतमस्तक हैं। प्रधानमंत्री के मुंह से चीन का नाम तक नहीं निकलता है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ऐसे क्या कारण हैं कि जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री ने जनता के ही हित को सर्वोपरि न रखते हुए, चीन के मामले में चुप्पी साधने का निर्णय लिया?
क्या वजह है कि तिरंगे के लिए, देश की शान, खादी को छोड़, उन्हें चीन से आयात किए पॉलीएस्टर का सहारा लेना पड़ा? क्या कारण है कि जब सीमा पर चीन की घुसपैठ बढ़ रही है, तब भारत का चीन से आयात भी बढ़ रहा है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को देश को संबोधित कर इसका कारण बताना चाहिए। हिंदुस्तान के मान के लिए प्रत्येक नागरिक उनका साथ देगा, पर तभी, जब बात भारत माता की होगी।
राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर एक अन्य फेसबुक पोस्ट में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का क्या हुआ? भारत का कार्यबल कौशल के बिना आत्मनिर्भर कैसे हो सकता है? भाजपा सरकार के लिए विकास का मतलब प्रचार पर पैसे खर्च करना है या आगे देश हित और जनता के हित में काम भी करना है।
ये भी पढ़े : एकता कपूर इस स्वतंत्रता दिवस पर लेकर आ रही हैं ‘ये दिल मांगे मोर’, इस कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा शो
ये भी पढ़े : आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्डा’ हुई ऑनलाइन लीक, फिल्म की कमाई पर पड़ेगा असर
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube|
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.