Railway Digital Ticket: भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप के जरिए यात्रियों को घर बैठे जनरल यानी अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा दी है. टिकट की डिजिटल बुकिंग पर 3 फीसदी छूट भी मिल रही है. यात्री UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भुगतान कर सकते हैं. बुकिंग पूरी होने के बाद मोबाइल पर QR टिकट मिलता है.
मोबाइल से बुक करें अनारक्षित टिक
Railway Digital Ticket: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और जनरल यानी अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करते हैं, तो यह सुविधा आपके लिए काफी काम की हो सकती है. अब रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी लाइन में लगकर जनरल टिकट लेने की जरूरत नहीं है. भारतीय रेलवे के RailOne ऐप के जरिए यात्री घर बैठे अपने मोबाइल से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस डिजिटल सुविधा के तहत टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 फीसदी की छूट भी दी जा रही है.
रेलवे यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग से जोड़ने के लिए लगातार ऑनलाइन सुविधाओं को बढ़ावा दे रहा है. RailOne ऐप के जरिए जनरल टिकट बुकिंग की सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यात्रियों को टिकट काउंटर पर पहुंचकर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. DRM प्रयागराज, NCR के एक्स हैंडल से भी यात्रियों को इस सुविधा की जानकारी दी गई है. पोस्ट में डिजिटल पेमेंट के जरिए RailOne ऐप पर अनारक्षित टिकट आसानी से बुक करने की जानकारी दी गई. रेलवे का उद्देश्य यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को आसान और तेज बनाना है.
RailOne ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने वाले यात्रियों को 3 फीसदी डिस्काउंट भी मिल रहा है. यानी डिजिटल तरीके से टिकट बुक करने पर यात्रियों को सुविधा के साथ बचत का फायदा भी मिलेगा. रेलवे की इस पहल का एक उद्देश्य स्टेशन के टिकट काउंटर पर भीड़ और लंबी कतारों को कम करना है. यात्री यात्रा से पहले ही अपने मोबाइल से टिकट बुक कर सकते हैं और काउंटर पर समय गंवाने से बच सकते हैं.
RailOne ऐप पर टिकट बुक करते समय यात्री कई डिजिटल पेमेंट विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान किया जा सकता है. भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्री को मोबाइल पर डिजिटल यानी QR टिकट मिल जाता है.
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…