<

एक मार्च से शुरू होगी Railone App की सेवाएं, कैसे बुक कर सकते हैं टिकट? जानें फीचर्स और अन्य फायदे भी

अब भारतीय रेलवे अपनी नई टिकट बुकिंग ऐप Railone को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. माना जा रहा है कि रेलवे द्वारा इसे1 मार्च 2026 से सेवा में लाया जा सकता है.

railone app features: भारतीय रेलवे रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों की सहूलियत है. रेलवे समय-समय पर अपग्रेडेशन और कई बदलाव करके अपने सिस्टम को और बेहतर बनाता है. पहले के मुकाबले अब ट्रेन की टिकट को बुक करना काफी आसान हो चुका है. आमतौर पर देखा जाए तो पहले टिकटें बुक करने में लोगों को घंटों तक लाइन में खड़े रहना पड़ता था, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था. ऐसे कई ऐप्स हैं, जिनसे आप टिकट बुक कर सकते हैं.

अब भारतीय रेलवे अपनी नई टिकट बुकिंग ऐप Railone को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. माना जा रहा है कि रेलवे द्वारा इसे1 मार्च 2026 से सेवा में लाया जा सकता है. 

Railone के फीचर्स

यह ऐप कई फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है. इस ऐप के जरिए आप अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस देखने के साथ ट्रेन को ट्रैक भी कर सकते हैं. इसके साथ ही साथ इस ऐप से आप पार्सल भेजने-मंगवाने की पूछताछ और कार्गो से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां ले पाएंगे. यही नहीं, Railone के जरिए आप शिकायत दर्ज भी करा सकते हैं. इस ऐप से आप ट्रेन में यात्रा करते समय अपना खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं. इस ऐप से आप अपने वॉलेट को लिंक करके जनरल टिकट भी बुक कर सकते हैं.

Railone से कैसे बुक कर सकते हैं जनरल टिकट

Railone से जनरल टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से RailOne ऐप इंस्टॉल करनी है. इसके बाद आपको IRCTC अकाउंट से लॉगिन  करके टिकट बुकिंब पर जाना है और Unreserved का ऑप्शन चुनें. अब आपको यह चुनना है कि आपको कौन से स्टेशन से कहां तक यात्रा करनी है. अब आपको ट्रेन नंबर और ट्रेन की कैटेगिरी भरनी है. अब UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए टिकट का भुगतान करना है. इसके बाद आपकी टिकट कंफर्म हो जाएगी. 

मिलते हैं कई अन्य फायदे भी

अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इस ऐप के जरिए आप केवल जनरल टिकट ही बुक कर पाएंगे. इसके साथ ही इस ऐप से आप टिकट को अपने फोन में रख सकते हैं, जिसके लिए आपको प्रिंट आउट नहीं लेना है. साथ ही आप इस ऐप से प्लेटफॉर्म टिकट भी ले सकते हैं. इसके लिए आपको लाइन में नहीं लगना है.  

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:31:51 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST

कब आया था भारत में इंटरनेट? उससे पहले कैसे चलता था ISRO काम?

क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…

Last Updated: April 9, 2026 11:05:23 IST

सेल्फी लेने के लिए हिप्पो के पेन (बाड़े) में घुसा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, लगा 10,000 का जुर्माना

थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…

Last Updated: April 9, 2026 11:01:54 IST

चोरी हुई स्कूटी का कटा चालान, कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर! पीड़ित बोला- अब तो पकड़ लो

Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 11:00:11 IST

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST