India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: दिल्ली में आज से दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो जाएगा। 2 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में धूप तेज रहेगी और रात में चलने वाली ठंडी हवाओं का असर भी अब कम हो जाएगा, लेकिन 3 फरवरी के बाद मौसम फिर बदलेगा और 6 फरवरी तक मौसम एक बार फिर हल्का ठंडा हो जाएगा।
दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 और 2 फरवरी को पूरे दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। जबकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।
Aaj ka Mausam: दिल्ली में फिर हो सकती है बारिश
इसके बाद 3 और 4 फरवरी को शाम और रात के वक्त कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और तापमान 22 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। जिससे लोगों को फिर से हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। फिलहाल 5 और 6 फरवरी को बारिश होने से धूप हल्की रहेगी और बादलों की आवाजाही रहेगी। 7 फरवरी से मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिस पर दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र की नजर है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.