<
Categories: देश

शादी के पहले ही बना लिया था पति को मारने का प्लान, हनीमून से हो गई थी गायब, रघुवंशी हत्याकांड की एक-एक डिटेल सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मेघालय पुलिस के मुताबिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधी भी मध्य प्रदेश के ही हैं। पत्नी सोनम ने शादी से पहले ही राजा की हत्या की योजना बना ली थी। उसने राजा की हत्या के लिए अपराधियों को किराए पर लिया था। राजा के परिवार के मुताबिक सोनम ने अपने बेटे से कामाख्या मां के दर्शन के लिए जाने की जिद की थी, फिर वह बेटे को लेकर शिलांग चली गई।

India News (इंडिया न्यूज),Raghuvanshi murder case:मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अब सुलझ गई है। पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी का शव मेघालय के शिलांग में एक खाई में मिला था। अब मेघालय पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही की थी। इसके लिए उसने भाड़े के अपराधी रखे थे। राजा की हत्या के बाद सोनम मेघालय से भागकर गाजीपुर आ गई थी, जिसे पुलिस ने 17 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, सोनम को शहर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। वह बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने जब उससे बात की तो वह कुछ बोल नहीं रही थी। गाजीपुर एसपी डॉ. इराज राजा ने बताया कि सोनम को शहर के ही एक सेंटर में रखा गया है। उसने खुद एमपी में अपने परिजनों को फोन कर गाजीपुर में होने की जानकारी दी थी। सोनम को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस सोनम तक कैसे पहुंची?

पुलिस को सोनम तक पहुंचने में भले ही अधिक समय लग जाता। लेकिन सोनम ने अपने मोबाइल से अपने परिवार से संपर्क किया। सोनम ने जैसे ही अपना मोबाइल ऑन किया, पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई। पता चला कि वह गाजीपुर में छिपी हुई है। इसके बाद एक टीम तुरंत सोनम की लोकेशन पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की सुपारी

मेघालय पुलिस के मुताबिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधी भी मध्य प्रदेश के ही हैं। पत्नी सोनम ने शादी से पहले ही राजा की हत्या की योजना बना ली थी। उसने राजा की हत्या के लिए अपराधियों को किराए पर लिया था। राजा के परिवार के मुताबिक सोनम ने अपने बेटे से कामाख्या मां के दर्शन के लिए जाने की जिद की थी, फिर वह बेटे को लेकर शिलांग चली गई।

सोनम रघुवंशी अपने पति राजा की हत्या क्यों करवाना चाहती थी… इस सवाल का जवाब अभी भी अनसुलझा है। मेघालय पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस जब इस मामले में सोनम से पूछताछ करेगी, तो मामले का खुलासा हो जाएगा। यूपी पुलिस ने मेघालय पुलिस को सोनम की गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है। शिलांग से एक टीम गाजीपुर पहुंच रही है। आज मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले की जानकारी दी और लिखा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आए थे। दोनों के परिवारों की सहमति से 11 मई को शादी हुई थी। सोनम का परिवार इंदौर के गोविंद कॉलोनी में रहता था। शादी के बाद कपल हनीमून के लिए मेघालय गया था, जहां पति-पत्नी शिलांग के एक पहाड़ पर गायब हो गए थे। हालांकि, मेघालय पुलिस ने 10 दिन बाद राजा का शव एक खाई से बरामद किया था।

मंत्री पंवार ने की पीएम मोदी और सीएम सैनी की विकास नीतियों की सराहना, विपक्ष पर साधा निशाना, बोले – प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाया विपक्ष

पत्नी की मौत के गम में इस कदर टूटा पति, बनाया सुसाइड का प्लान, उससे पहले बच्चों के साथ किया कुछ ऐसा कि जानकर ‘कांप जाएगी रूह’

Recent Posts

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST

CEC ज्ञानेश कुमार को ‘हटाने का प्रस्ताव’ फेल! सभापति के फैसले से पलटी बाजी, 193 सांसदों के साइन भी बेअसर

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की…

Last Updated: April 6, 2026 22:26:16 IST

अपनी मर्जी से की शादी तो पूरे खानदान को मिलेगी सजा, इस गांव के पंचायत ने बनाया ‘अजीब’ नियम; छिड़ गई बहस!

Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:28:05 IST

अनुपमा में महाट्विस्ट के लिए रहें तैयार, राही और गौतम के बीच होगी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंचेगी बात!

इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:12:58 IST