<
Categories: देश

ट्रेन से लटके थे लोग…खीरे-ककड़ी की तरह गिरने लगे, भयानक हादसा देखकर कांप गई डेली सफर करने वालों की रूह

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 10 से 12 यात्री ट्रेन से गिरे हैं।

India News (इंडिया न्यूज),Mumbai:महाराष्ट्र के ठाणे में एक लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है. मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से गिरकर आठ यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा आज सुबह 9 बजे दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ. बताया जा रहा है कि ट्रेन में क्षमता से अधिक भीड़ थी, इसलिए यह हादसा हुआ. ट्रेन खचाखच भरी हुई थी. ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी. यात्री दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने बताया, कसारा जा रही लोकल ट्रेन के गार्ड ने पहली सूचना दी थी कि डाउन-थ्रू ट्रैक पर छह यात्री लेटे हुए हैं, लेकिन जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां आठ यात्री थे।

पुष्पक एक्सप्रेस से यात्रियों के गिरने की भी खबर

इस हादसे का असर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। बताया जा रहा है कि कसारा जा रही लोकल और पुष्पक एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। इस एक्सप्रेस से कुछ और यात्री भी गिरे हैं। ऐसा कहा जा रहा है। वहीं इस हादसे को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि यह घटना कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार हमेशा ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करती है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार की है।

क्या बोले बीजेपी विधायक संजय केलकर

दूसरी तरफ इस हादसे को लेकर बीजेपी विधायक संजय केलकर ने कहा, ‘यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। यह जांच जरूरी है कि ये यात्री कैसे गिरे। क्या ट्रेन का डिब्बा क्षमता से अधिक भरा हुआ था? फिलहाल प्रशासन और रेल मंत्रालय यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवाएं देने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहा है। अगर कोई प्रशासनिक चूक हुई है तो उसे सुधारा जाना चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।मनसे और भाजपा ने मांग की है कि मुंबई लोकल ट्रेन हादसे की जांच होनी चाहिए। वहीं, हादसे में यात्रियों की मौत के बाद रेलवे ने दो बड़े फैसले लिए हैं। अब स्वचालित दरवाजे वाली लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही पुरानी लोकल ट्रेनों में भी स्वचालित दरवाजे लगाए जाएंगे।

‘सरकार नहीं आयोजक और…’, बेंगलुरु भगदड़ पर ‘टोपी ट्रांसफर’ का खेल जारी, अब CM सिद्धारमैया ने दिया ये बड़ा बयान

‘RCB अगर शुरुआती सालों में जीत लेती तो..’, बेंगलुरु भगदड़ पर ये क्या बोल गए सुनील गावस्कर, कही दी बड़ी बात

तीन साल तक ‘सरकार’ की कृपा से बची कुर्सी…नगर पालिका चेयरमैन द्वारा नामांकन फॉर्म में क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने के आरोपों की जांच शुरू, 9 जून को जांच में तलब किया 

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST