होम / Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किए ये लुभावने वादे

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किए ये लुभावने वादे

Mudit Goswami • LAST UPDATED : November 21, 2023, 12:37 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किए ये लुभावने वादे

Rajasthan Election 2023

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Rajasthan Election 2023: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चुनाव का अंत हो चुका है अब ऐसे में सभी दलों का मुख्य फोकस राजस्थान विधानसभा चुनाव पर है। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच राज्य की सत्ता धारी पार्टी कांग्रेस ने मंगवाल को प्रदेश की जनता के सामने अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने इस घोषणापत्र के द्वारा राज्य के किसानों, महिलाओं और युवाओं को साधा है। घोषणापत्र में कांग्रेस ने वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद घर की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

कांग्रेस के घोषणापत्र की खास बातें

  • किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार MSP कानून लाया जाएगा।
  • परिवार की महिला मुखिया को साल में 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा।
  • वहीं, 10 लाख युवाओं को रोजगार की गारंटी।
  • चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने का वादा।
  • पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया काडर बनाने की घोषणा।
  • गैस सिलेंडर को 500 से 400 रुपए किया जाएगा।
  • राज्य में RTE कानून लाकर निजी शिक्षण संस्थाओं में भी 12वीं तक की शिक्षा फ्री की जाएगी।
  • मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया करने का वादा
  • छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन।
  • 100 तक जनसंख्या वाले गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा।
  • हर गांव एवं शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड।
  • आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिए जाएंगे।
  • जातिगत जनगणना करने का वादा।

 मल्लिकार्जुन ने क्या कहा? 

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणाफत्र जारी करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब मेरी मां-बहनें चूल्हे के सामने बैठ कर फूंकनी से फूंकती हैं और धुंआ आंखों में आता है ये मुझसे देखा नहीं जाता इसलिए मैं फ्री गैस सिलेंडर दूंगा। उन्होंने पहला गैस सिलेंडर फ्री में दिया बाद में उसे बढ़ाते-बढ़ाते 1150 का कर दिया। अब चुनाव आए जो 200 रुपए कर दिया। आपने पहले 450 का सिलेंडर 1150 का कर दिया। इतना पैसा निकालने के बाद आप हमें 200 दे रहे हैं। ये हमें बोलते हैं कि हम रेवड़ी बांट रहे हैं, फिर वोट लेने के लिए 5 किलो राशन दे रहे हैं इसे क्या कहें?”

ये भी पढ़े-

 

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT