होम / प्रधानमंत्री पद को लेकर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा दावा, कहा- 2024 में कांग्रेस का चेहरा होंगे राहुल गांधी

प्रधानमंत्री पद को लेकर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा दावा, कहा- 2024 में कांग्रेस का चेहरा होंगे राहुल गांधी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : August 27, 2023, 11:37 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics, जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद का चेहरा होंगे। उन्होंने बताया कि 26 विपक्षी दलों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद ‘INDIA’ गठबंधन बनाया। सीएम गहलोत ने कहा, अगले साल लोकसभा चुनाव में NDA का वोट शेयर गिरेगा।

सभी दलों को गठबंधन ‘INDIA’ की क्यों है जरूरत?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गठबंधन ‘INDIA’ की जरूरत के सवाल पर कहा, “हर चुनाव में स्थानीय मुद्दे काम करते हैं। मगर देश के मौजूदा हालातों ने सभी दलों के ऊपर पर अत्यधिक दबाव पैदा कर दिया है। जनता के दबाव के कारण सभी विपक्षी दलों को यह गठबंधन बनाना पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अहंकारी’ नहीं होना चाहिए। क्योंकि 2014 में बीजेपी केवल 31 फीसदी वोटों के साथ सत्ता में आई थी। बाकी के 69 फीसदी वोट उनके खिलाफ थे।”

“2024 के चुनाव परिणाम बताएंगे कौन बनेगा प्रधानमंत्री” 

सीएम अशोक गहलोत ने कहा, बंगलुरु में पिछले महीने ‘INDIA’ की हुई बैठक से बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA डरा हुआ था। वहीं जब गहलोत से ये सवाल किया गया कि NDA 50 परसेंट वोटों के साथ सत्ता में फिर से आने की तैयारी कर रहा है। तो इस पर (Rajasthan Politics) राजस्थान सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी उसे हासिल नहीं कर पाएंगे। जब मोदी अपनी लोकप्रियता के चरम पर थे तब भी वह 50 परसेंट वोट नहीं ला पाए थे। सीएम गहलोत ने आगे कहा, 2024 में NDA का वोट शेयर गिरेगा। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव परिणाम बताएंगे कौन प्रधानमंत्री बनेगा।

Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT