Ramgarh Fire: घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों और राहत-बचाव दल को सूचना दी गई. बरकाकाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया गया. हादसे के बाद प्लांट के प्रभावित हिस्से में सुरक्षा के मद्देनजर गतिविधियां रोक दी गई हैं.
रामगढ़ में आग से हड़कंप
Ramgarh Fire: रामगढ़ जिले के बरकाकाना-हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका इस्पात प्लांट में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. प्लांट में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात प्लांट के मुख्य कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई. आग की लपटें और घना धुआं उठता देख प्लांट में मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कंट्रोल रूम का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया. हादसे में 3 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आ रही है. हालांकि, मृतकों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों और राहत-बचाव दल को सूचना दी गई. बरकाकाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया गया. हादसे के बाद प्लांट के प्रभावित हिस्से में सुरक्षा के मद्देनजर गतिविधियां रोक दी गई हैं.
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी समेत कई संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पुलिस और प्लांट प्रबंधन घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगे हैं. अधिकारियों की जांच और राहत-बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हुए वास्तविक जान-माल के नुकसान की स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.
Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…
Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…