<
Categories: देश

Ranchi Students Protest: दिल्ली के बाद रांची में छात्रों की बड़ी जीत, JPSC परीक्षा पर हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

Ranchi Students Protest: रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के लिए चल रहे प्रदर्शन के बाद सरकार ने बड़ा एलान किया है. हेमंत सरकार की तरफ से घोषणा की गई है कि सरकार ने दूसरे राउंड में छात्रों से बातचीत करते हुए उनकी कुछ मांगों को मान लिया है.

Ranchi Students Protest: रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के लिए छात्र काफी दिनों से प्रदर्शन पर बैठे हुए थे. अब हेमंत सरकार ने छात्रों की मांगों को मान लिया है. झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कहा कि छात्रों की सभी जायज मांगों को मानने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. अब तक छात्रों से दो राउंड में बातचीत हुई है. इसके बाद कई मुद्दों पर सहमति बनी है. सरकार ने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की उनकी मांगों को मानने की सहमति बनी है. 

दीपिका पांडेय ने घोषणा करते हुए कहा कि छात्रों से बातचीत के बाद सरकार ने उनकी ’14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने का मांग’ को मान लिया है. साथ ही TDPL द्वारा आयोजित की गई सारी परीक्षाओं और JSSC-CGL की जांच राज्य सरकार की CID से कराने पर फैसला लिया गया है. इसके अलावा अगर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की जांच की जरूरत पड़ेगी, तो उन्हें पत्र लिखा जाएगा.

JSSC-CGL की परीक्षा पर क्या बोलीं मंत्री

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर छात्रों की चिंता पर मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद परीक्षा के नतीजे जारी किए गए थे और अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए. इनमें से कई अभ्यर्थी करीब एक साल से नौकरी कर रहे हैं. मंत्री ने बताया कि मामला अभी कोर्ट में है इसलिए सरकार आगे की कार्रवाई सोच-समझकर करेगी. उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि सीआईडी जांच की निगरानी एक न्यायिक समिति करेगी. जांच को 90 दिनों के भीतर पूरा करने की कोशिश होगी और इसके बाद मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा, ताकि छात्रों को जल्द न्याय मिल सके.

पेपरलीक को लेकर सरकार का एलान

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि ये केवल झारखंड की ही नहीं बल्कि पूरे देश की जरूरत है. व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है. इसके अलावा सरकार को सुनिश्चित करने की जरूरत है कि पेपरलीक जैसी समस्या आगे पैर न पसार सके. इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने 2023 में ही विधानसभा से पेपर लीक के खिलाफ कठोर सजा सुनिश्चित करने वाला विधेयक पारित किया था. हालांकि बीजेपी सरकार ने इस पर विरोध जताया था. हालांकि बाद में संसद में इसका कानून लाया गया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

क्या है ‘थाई मामन’ योजना? सरकार देती है सोने की अंगूठी, जानिए किसे मिल रहा इसका लाभ और कौन कर सकता है आवेदन

Thai Maman scheme: तमिलनाडु में नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी क्यों दी…

Last Updated: September 28, 2026 16:49:04 IST

Hathras couple murdered: हाथरस में दंपति की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर खून से सने मिले पूर्व फौजी और पत्नी

Hathras couple murdered: हाथरस के सादाबाद में रविवार सुबह 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन और…

Last Updated: September 28, 2026 16:47:06 IST

मुकदमा, गिरफ्तारी और 14 महीने की जुदाई… हाईकोर्ट के फैसले से फिर एक हुए सोनिका-अकबर

Right to choose life partner: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की 26 वर्षीय सोनिका चौहान को…

Last Updated: September 28, 2026 16:13:35 IST

UP chunav 2027: यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच, सहारनपुर से रायबरेली तक इन सीटों पर फंसा मामला

UP chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…

Last Updated: September 28, 2026 15:40:13 IST

Bank Unions Strike: रविवार को भी किया काम और हड़ताल भी हो गई कैंसिल! सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए छलका बैंक कर्मचारियों का दर्द

बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टलने के बाद अब कर्मचारियों को इस हफ्ते बिना…

Last Updated: September 28, 2026 15:36:03 IST