16,000 फीट की ऊंचाई और बर्फीली चोटियां! सिक्किम से आए गणतंत्र दिवस के इस अद्भुत वीडियो ने देश का दिल जीत लिया है. देशभक्ति का ऐसा जज्बा देख आप भी कहेंगे जय हिंद!
आज 26 जनवरी 2026 को देशभर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की धूम मची है. हर कोई इसे अपने अंदाज में सेलिब्रेट करने की कोशिश कर रहा है. देश के मैदानी इलाके में रहने वाले लोग हों या मैदान से हजारों फीट ऊपर रहने वाले लोग हों जब बात राष्ट्रीय पर्व और भारत माता की आती है तो हर जगह से कुछ विशेष दृश्य निकलकर आता है. कुछ ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर अभी देखने को मिल रहा है. जो लोगों के मन में एक अलग सुकून पैदा कर रहा है.
दरअसल सिक्किम में हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों पर से एक वीडियो सामने आयी है जिसने लोगों की भावनाओं को भाव विभोर कर दिया है. 16,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ से ढकी घाटी में गर्व और देशभक्ति के जोश के साथ कुछ लोगों को गणतंत्र दिवस मनाते हुए देखा जा सकता है. ऊंचाई पर हुए इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें लोगों के दिलों को छू रही है. यह एक भाव विभोर कर देने वाला पल है. जब देश के हर कोने कोने में ‘भारत माता की जय’ के नारे लग रहे हैं. वो चाहे हजारों फीट ऊपर बर्फ से ढके पहाड़ हो या मैदानी या पठारी भाग. लोगों की देशभक्ति से आज भारत का हर कोना गुलजार है.
Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…
Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…
Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…
India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…
Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…
India vs New Zealand 4th ODI : पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर रोहित…