<
Categories: देश

Republic Day 2026: आखिर कब और कहां आयोजित हुआ था पहला गणतंत्र दिवस? क्या था पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का भाषण, जानें

Republic Day History: आज 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. भारत को आजादी मिलने के बाद इसी दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था. क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसी हुई थी और कहां पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया गया था. जानिए सब कुछ इस खबर में.

First Republic Day Details: भारत देश विगत वर्षों की तरह इस बार भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मना रहा है. यह उस दिन की याद दिलाता है, जब 1950 में संविधान लागू हुआ और देश औपचारिक रूप से एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया. हालांकि, मन में ये सवाल उठता है कि आखिर पहली बार गणतंत्र दिवस कब और कैसे और कहां मनाया गया? इतना ही नहीं, देश के पहले राष्ट्रपति ने उस दिन क्या था? चलिए जानते हैं सब कुछ इसके बारे में. 

इस तरह हुई गणतंत्र दिवस की शुरुआत

26 जनवरी 1950 को, भारत ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किए गए भारतीय संविधान को लागू करके ब्रिटिश साम्राज्य से अपने अंतिम संवैधानिक संबंध तोड़ दिए. आपको बता दें कि यह तिथि 1930 की पूर्ण स्वराज घोषणा का सम्मान करने के लिए चुनी गई थी. संविधान के लागू होने के साथ ही, भारत ब्रिटिश राजशाही से मुक्त हो गया. गणतंत्र की औपचारिक घोषणा गवर्नमेंट हाउस (अब राष्ट्रपति भवन) के भव्य दरबार हॉल में हुई थी. भारत को 26 जनवरी के दिन सुबह ठीक 10 बजकर 18 मिनट पर एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था.

कैसे मनाया गया पहला गणतंत्र दिवस?

26 जनवरी को सुबह जब भारत को गणराज्य घोषित किया गया. उसके छह मिनट बाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. सुबह 10:30 बजे के कुछ ही समय बाद 31 तोपों की सलामी के साथ गणतंत्र की स्थापना और राष्ट्रपति के पदभार ग्रहण करने की घोषणा की गई. शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने गणतंत्र की घोषणा पढ़ी. इसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पद की शपथ ली और राष्ट्र को संबोधित करते हुए पहले हिंदी में और फिर अंग्रेजी में संक्षिप्त भाषण दिया.

पहले राष्ट्रपति का क्या था पहला भाषण?

अपने संबोधन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने एक ही संविधान के तहत देश के एकीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला. 
उन्होंने कहा, ‘आज हमारे लंबे और उतार-चढ़ाव भरे इतिहास में पहली बार, हम उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में केप कोमोरिन तक, पश्चिम में काठियावाड़ और कच्छ से लेकर पूर्व में कोकोनाडा और कामरूप तक फैली इस विशाल भूमि को एक संविधान और एक संघ के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत एक साथ पाते हैं.’ 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST