Cars under 8 lakhs with a big boost space: केवल बूट स्पेस पाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. इस लेख में हम आपको 8 लाख से कम कीमत में आने वाली कुछ ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जिनका बूट स्पेस अच्छा होता है.
Cars under 8 lakhs with a big boost space: कार हो चाहे बाइक उसमें बूट स्पेस होना बेहद जरूरी हो गया है. कार का बूट स्पेस आज के समय में लोगों की जरूरत बन चुका है. कुछ लोग तो एक बड़ा और अच्छा बूट स्पेस होने के बाद ही कार लेना पसंद करते हैं. बूट स्पेस छोटा होने पर आप लंबी यात्रा करने के दौरान ज्यादा लगेज नहीं रख सकते हैं. बड़ा बूट स्पेस केवल लंबी यात्रा को आसान बनाने या सामान रखने के लिए ही नहीं होता है, बल्कि पर्याप्त बूट स्पेस (Big Boot Space Cars) होने पर आप कार में एक बड़ा सीएनजी सिलेंडर भी लगवा सकते हैं.
Cars under 8 lakhs with a big boost space: केवल बूट स्पेस पाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. इस लेख में हम आपको 8 लाख से कम कीमत में आने वाली कुछ ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जिनका बूट स्पेस अच्छा होता है.
टाटा की गाड़ियों में आमतौर पर अच्छा बूट स्पेस देखने को मिलता है. टिगोर में आपको 419 लीटर का एक बड़ा बूट स्पेस देखने को मिलता है, जो आपकी लंबी यात्रा को और ज्यादा आसान बनाता है. इस सेगमेंट की गाड़ियों में 419 लीटर का बूट स्पेस अच्छा माना जाता है.
अगर आप एक अच्छे बूट स्पेस वाली कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में रेनॉल्ट काइगर को बिना किसी संकोच के घर ला सकते हैं. इस गाड़ी में आपको 405 लीटर का एक अच्छा और बड़ा बूट स्पेस मिलता है. हालांकि, कॉम्पैक्ट एसयूवी में यह बूट स्पेस अच्छा माना जाता है.
बूट स्पेस के मामले में हॉन्डा अमेज का भी कोई जवाब नहीं है. हॉन्डा की अन्य कारों के साथ ही अमेज में भी एक अच्छा बूट स्पेस देखने को मिलता है. इस कार में आपको 420 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इस गाड़ी में आप आसानी से अपना लगेज रख सकते हैं.
हुंडई की ऑरा काफी दमदार और मजबूत गाड़ी मानी जाती है. कुछ लोग बूट स्पेस को ध्यान में रखते हुए भी इस गाड़ी को लेना पसंद करते हैं. ऑरा 402 लीटर के अच्छे बूट स्पेस के साथ देखने को मिलती है.
बूट स्पेस के मामले में तो किआ सोनेट भी अपने सेगमेंट की अन्य गाड़ियों को टक्कर देती है. इस गाड़ी में आपको 392 लीटर का एक अच्छा बूट स्पेस देखने को मिलता है.
Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान राम और श्रीकृष्ण…
Amitabh Bachchan security: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को धमकी भरा ईमेल मिलने…
Hyderabad theft case: हैदराबाद में बंद घरों में चोरी करने के आरोप में 25 वर्षीय…
Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील…
Shani ki sidhi chaal: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने…
IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…