RK Sinha Death: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा का निधन हो गया. उन्होंने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली.
आर.के. सिन्हा का निधन
RK Sinha Death: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा का निधन हो गया है. शुक्रवार को उन्होंने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनके जाने की खबर से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है. आरके सिन्हा राजनीति के साथ-साथ उद्योग जगत में भी अपनी अलग पहचान रखते थे. वह देश की प्रमुख सुरक्षा सेवा कंपनियों में शामिल SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन थे.
आरके सिन्हा BJP के संस्थापक सदस्यों में गिने जाते थे. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई और राज्यसभा सांसद के रूप में भी देश की सेवा की. राजनीति के अलावा पत्रकारिता और समाज सेवा से भी उनका जुड़ाव रहा. कारोबारी क्षेत्र में उनकी सबसे बड़ी पहचान SIS ग्रुप को खड़ा करने और उसे देश की अग्रणी सुरक्षा सेवा कंपनियों में शामिल कराने को लेकर रही.
परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, आरके सिन्हा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना लाया जाएगा. वहां पाटलिपुत्र स्थित ‘अन्नपूर्णा भवन’ में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा. इस दौरान BJP के नेता, पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. उनके निधन से बिहार में भी उनके समर्थकों और परिचितों के बीच शोक का माहौल है.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरके सिन्हा के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनसंघ और BJP के वरिष्ठ नेता के जाने की खबर बेहद दुखद है. मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता, समाज सेवा और संगठन के कामों में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है.
जनता दल यूनाइटेड ने भी आरके सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया. पार्टी ने उन्हें BJP का वरिष्ठ नेता, SIS का संस्थापक और पूर्व सांसद बताते हुए उनके निधन को बेहद दुखद बताया। JD(U) ने कहा कि उनके जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है. पार्टी की ओर से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई गई.
ये भी पढ़ें: UP News: जमीन के अंदर नोटों का भंडार! खुदाई में निकला खजाना, तीन ड्रम में मिले करोड़ों रुपये, मकान सील
Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद…
Caught on Camera: बुलंदशहर के अनूपशहर में दो युवकों ने बस रुकते ही परिचालक पर…
Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में कड़ी…
Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान…
BIGG BOSS 20: बिग बॉस में स्काउट OP और उदिति सिंह के बीच काशवी और…
Arshdeep Singh 150 T20I Wickets: अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I में इतिहास…