<
Categories: मनोरंजन

करवा चौथ पर सलमान-ऐश्वर्या की रोमांटिक फोटो, शेयर करते ही फंस गए भंसाली प्रोडक्शंस; नेटिजन्स ने खूब सुनाई खरी-खरी

Salman Khan Aishwarya Rai Karwa Chauth Photos: करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन ने सलमान-ऐश्वर्या की पुरानी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए और नाराजगी जताई.

Salman Khan Aishwarya Rai Karwa Chauth Photos: करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड की एक पुरानी प्रेम कहानी फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल, मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ‘भंसाली प्रोडक्शंस’ ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की कुछ पुरानी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. ये तस्वीरें साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सुपरहिट गाने ‘चांद छुपा बादल में’ की हैं. तस्वीरों में सलमान और ऐश्वर्या की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों की रोमांटिक अदाओं को देखकर फैंस को फिल्म के पुराने दिन याद आ गए. हालांकि, इन तस्वीरों को शेयर करना भंसाली प्रोडक्शन को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर नाराजगी जताई और प्रोडक्शन हाउस को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

भंसाली प्रोडक्शन ने शेयर की सलमान-ऐश्वर्या की पुरानी तस्वीरें

भंसाली प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना, हैप्पी करवा चौथ.’ तस्वीरों में सलमान और ऐश्वर्या की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. फिल्म के गाने ‘चांद छुपा बादल में’ के ये सीन आज भी दर्शकों के पसंदीदा हैं. तस्वीरें सामने आते ही पुराने फैंस को दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी याद आ गई.

तस्वीरें देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

जहां कुछ फैंस इन तस्वीरों को देखकर खुश हुए और सलमान-ऐश्वर्या की जोड़ी की तारीफ करने लगे, वहीं कई यूजर्स ने भंसाली प्रोडक्शन के इस पोस्ट पर नाराजगी जताई. कुछ लोगों का कहना था कि करवा चौथ जैसे मौके पर सलमान और ऐश्वर्या की पुरानी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करना ठीक नहीं है. वहीं, कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट को लेकर अभिषेक बच्चन का भी जिक्र किया. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अभिषेक बच्चन को भी टैग करो.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ऐसे पोस्ट मत डालो प्लीज.’ एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘जिसने भी करवा चौथ के मौके पर इन तस्वीरों को पोस्ट करने का फैसला लिया है, उसे पता होना चाहिए कि वह क्या कर रहा है.’ इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ तो शर्म करो, किसी का घर टूट सकता है.’ वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, ‘भंसाली, अब बस करो.’

1999 में रिलीज हुई थी ‘हम दिल दे चुके सनम’

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ साल 1999 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. फिल्म में सलमान ने समीर और ऐश्वर्या ने नंदिनी का किरदार निभाया था. फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. खासकर ‘चांद छुपा बादल में’ गाना काफी हिट हुआ था. आज भी इस गाने को लोग पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें:  Sara Ali Khan: केदारनाथ में दर्शन करने पर मौलाना ने जारी किया फतवा, पुराना बयान वायरल; एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

कभी एक-दूसरे के करीब थे सलमान और ऐश्वर्या

‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय के करीब आने की खबरें खूब चर्चा में रहीं. दोनों के रिश्ते को लेकर उस समय काफी बातें हुई थीं. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2002 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था. इसके बाद ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी कर ली. अब करवा चौथ पर दोनों की पुरानी तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी प्रेम कहानी की चर्चा शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, रजनीकांत की फिल्म ने फिर चौंकाया; जानें कुल कलेक्शन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान…

Last Updated: October 30, 2026 15:31:24 IST

BIGG BOSS 20: EX का नाम सुनते ही रो पड़ीं उदिति, काशवी के लिए सबसे भिड़ गए स्काउट; फिर जो हुआ…

BIGG BOSS 20: बिग बॉस में स्काउट OP और उदिति सिंह के बीच काशवी और…

Last Updated: October 30, 2026 15:28:15 IST

Arshdeep Singh Record: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, T20I में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

Arshdeep Singh 150 T20I Wickets: अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I में इतिहास…

Last Updated: October 30, 2026 15:10:00 IST

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

Diljit Dosanjh: 30 अक्तूबर को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में कॉन्सर्ट होने वाला…

Last Updated: October 30, 2026 15:02:24 IST

RK Sinha Death: पूर्व सांसद आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर, नोएडा स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

RK Sinha Death: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर…

Last Updated: October 30, 2026 14:46:43 IST

Gujarat Crime: 2000 रुपये में 2 घंटे के लिए मिलती थी ‘दुल्हन’, मैरिज ब्यूरो-स्पा सेंटर में रात-दिन होता था ‘गंदा काम’

Gujarat Crime: गुजरात के राजकोट और साबरकांठा में मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़…

Last Updated: October 30, 2026 14:17:34 IST