होम / Russia Ukraine War Today Live : धमाकों से दहला यूक्रेन का खार्किव शहर, 21 लोगों की मौत

Russia Ukraine War Today Live : धमाकों से दहला यूक्रेन का खार्किव शहर, 21 लोगों की मौत

Vir Singh • LAST UPDATED : March 2, 2022, 1:27 pm IST

Russia Ukraine War Today Live

इंडिया न्यूज, मास्को:

Russia Ukraine War Today Live : यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई के बीच रूसी सेनाएं यूक्रेन के खार्किव शहर में उतर चुकी हैं और वहां रूस ने बड़ा हमला कर दिया है। जानकारी के अनुसार धमाकों की तेज आवाजें सुनी गई हैं और शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार 21 लोगों की इसमें मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

Also Read: Ukraine Crisis Russia Hints Major Attack On Kyiv : कीव पर बड़े हमले की चेतावनी, सभी स्थानीय लोगों को जल्द शहर छोड़ने की हिदायत, दूसरे दौर की वार्ता के भी संकेत

रूस ने कीव पर दी है बड़े हमले की चेतावनी, कभी भी हो सकता है अटैक

गौरतलब है कि आज यूक्रेन व रूस के बीच जारी लड़ाई का सातवां दिन है और रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बहुत जल्द बड़े हमले की चेतावनी दी है। यह हमला कभी भी हो सकता है। रूस की इस धमकी के मद्देनजर यूक्रेन ने कीव के सभी स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द कीव छोड़ने की सलाह दी है। कल भी रूस ने कीव पर मिसाइलें दागी। वहीं खार्किव में रूस के मिसाइल हले में भारत के छात्र की मौत की मौत हो गई थी। मृतक 21 वर्षीय नवीन शेखरप्पा कर्नाटक का रहने वाला था।

Also Read : Operation Ganga Today Live Update : रोमानिया में अधिकारियों व भारतीय छात्रों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया

दोनों देशों के बीच आज फिर हो सकती है दूसरे दौर की बातचीत

Ukraine Crisis Russia Hints Major Attack On Kyiv

रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक यूक्रेन व रूस के बीच आज फिर से दूसरे दौरे की वार्ता होगी। इसी हफ्ते सोमवार को हुई पहले दौर की शांति वार्ता में युद्धविराम को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर सहमति बनी थी। पांच घंटे तक चली इस बातचीत में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों में शामिल सदस्य बातचीत संपन्न होने के बाद नतीजों की जानकारी देने के लिए कीव व मास्को लौट गए थे।

पहले दौर की वार्ता में ये हुए थे शामिल

पहली दौर की बातचीत में रूस के प्रतिनिधिमंडल में उप रक्षा मंत्री एलेक्जेंडर फोमिन, उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको और अंतरराष्ट्रीय मामलों की राज्य ड्यूमा समिति के अध्यक्ष लियोनिद स्लटस्की शामिल थे। नेतृत्व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की ने किया था। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल में डेविड अरखामिया, रुस्तम उमेरोव, एंड्री कोस्टिन और उप विदेश मंत्री निकोले टोचिट्स्की शामिल थे। नेतृत्व यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार मिखाइल व रक्षा मंत्री एलेक्सी रेजनिकोव व पोडोलीक ने किया था।

Russia Ukraine War Today Live

Also Read: Foreign Ministry On Indians At Ukraine : यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिजनों की जानकारी साझा करें सांसद

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IMD alert: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी- Indianews
Narasimha Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी नरसिंह जयंती, जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -Indianews
Dental Care Tips: दांतों को सुरझित रखने के लिए इन फूड आइटम्स का ना करें इस्तेमाल, वरना हो सकते हैं यह नुकसान -Indianews
Virat Kohli: कोहली के अजब-गजब शॉट्स खेलने पर कोच राजकुमार शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा-Indianews
Skin Care Tips: अगर आप में भी हैं ये 6 ब्यूटी हैबिट्स, तो स्किन को हो सकते हैं बड़े नुकसान, ऐसे करें बदलाव -Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल विवाद में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे, लोगों ने दी अपनी राय-Indianews
Raw Milk: क्या कच्चा दूध पीना सुरक्षित है? जानें इसकी डिटेल्स -Indianews
ADVERTISEMENT