<
Categories: देश

साबरमती से गुरुग्राम तक दौड़ेगी नई वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट, किराया और टाइमिंग

Vande Bharat Special Train Route: देश को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है, आइए जानें इसके रूट, किराया और टाइमिंग के बारे में.

Sabarmati Gurgaon Vande Bharat Train: देश में वंदे भारत ट्रेनों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. भारतीय रेलवे हर कुछ हफ्तों में एक नई वंदे भारत ट्रेन लॉन्च कर रहा है ताकि यात्रियों को तेज़, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिल सके. इसी कड़ी में अब गुजरात के साबरमती से हरियाणा के गुरुग्राम के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है. यह ट्रेन 5 अक्टूबर से अपनी पहली यात्रा पर रवाना होगी.

ट्रेन कब और कहां से चलेगी?

पश्चिम रेलवे के अनुसार, साबरमती–गुरुग्राम वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (09401) महात्मा गांधी की कर्मभूमि साबरमती स्टेशन से 5 अक्टूबर की शाम 5:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:25 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी. यानी यह यात्रा लगभग 14 घंटे 30 मिनट की होगी.

ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी

इस ट्रेन का ठहराव कुल 8 प्रमुख स्टेशनों पर होगा, ताकि गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके. रुकने वाले स्टेशनों के नाम हैं मेहसाणा जंक्शन, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी हर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव लगभग 2 से 3 मिनट का होगा.

किराया और कोच की जानकारी

इस वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में दो श्रेणियों की सीटें उपलब्ध हैं —

  • AC चेयर कार (AC Chair Car) : ₹2250
  • एक्जीक्यूटिव चेयर कार (Executive Chair Car) : ₹4145
दोनों क्लास में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, आरामदायक सीटें और फूड सर्विस जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी जाएंगी.

टिकट बुकिंग की स्थिति

ट्रेन की टिकट बुकिंग ऑनलाइन IRCTC वेबसाइट और सभी रेलवे स्टेशनों पर पहले ही शुरू हो चुकी है. चूंकि यह ट्रेन अभी वन-वे स्पेशल रूट के तौर पर चलाई जा रही है, इसलिए सीटें सीमित हैं और यात्रियों को अग्रिम बुकिंग की सलाह दी गई है. देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में हर राज्य में कम से कम एक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए. इसके अलावा वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें भी जल्द ही ट्रैक पर उतरने वाली हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्राएं और अधिक आरामदायक बनेंगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Aryavir Sehwag Batting Video: जैसे पिता वैसा बेटा! आर्यवीर सहवाग ने जड़े वीरेंद्र सहवाग जैसे शॉट्स, वीडियो हो रहा वायरल

Virender Sehwag Son Batting Video: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग के तूफानी शॉट्स का…

Last Updated: August 25, 2026 12:08:53 IST

Vinesh Phogat Networth: कुश्ती से राजनीति तक… कितनी करोड़ की मालकिन हैं विनेश फोगाट? दौलत देख रह जाएंगे दंग

Vinesh Phogat Networth: विनेश फोगाट भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान और राजनीतिज्ञ हैं. मेहनत से…

Last Updated: August 25, 2026 12:04:14 IST

किचन स्लैब के नीचे दफ्न थी लाश, तेज बदबू से खुला राज, दीवार तोड़ी तो दंग रह गई टीम

Odisha Crime News: ओडिशा के पुरी शहर में एक किराए के मकान में एक महिला…

Last Updated: August 25, 2026 12:01:36 IST

Dhruv Jurel Tattoo Meaning: शतक के बाद ध्रुव जुरेल ने क्यों दिखाया अपना टैटू? ‘जय जवान जय किसान’ के पीछे क्या है खास कहानी?

Dhruv Jurel Tattoo Meaning: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ा…

Last Updated: August 25, 2026 12:21:23 IST

मुस्लिम औरतों के लिए हिजाब जरूरी नहीं! स्कूल में हेडस्कार्फ पहना तो…इस्लाम को लेकर ये क्या बोला इलाहाबाद HC?

Allahabad HC on Hijab in School: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम छात्रा की स्कूल यूनिफॉर्म…

Last Updated: August 25, 2026 10:55:24 IST