<
Categories: देश

सोनम बस हो गया…सलमान खान ने छात्रों से धरना समाप्त कर जाने की अपील की, कहा- पीएम मोदी करेंगे सख्त कार्रवाई

Salman Khan Appeal to Student: दिल्ली में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से सलमान खान ने अपील की है कि अब आप लोग घर लौट जाइए. प्रधानमंत्री मोदी सख्त कार्रवाई करेंगे.

Salman Khan Appeal: दिल्ली में नीट पेपर लीक के विरोध में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है. कल एक्टर सलमान खान ने छात्रों के प्रोटेस्ट के समर्थन में पोस्ट किया. अब सलमान खान ने एक बार फिर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने छात्रों से अपील है कि कृपया करके धरना प्रदर्शन खत्म कर दें और घर जाएं.

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर बात की है और उन्हें भरोसा है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सलमान खान ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा कि पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए.

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सोनम, बस हो गया. इसे और आगे मत बढ़ाओ. अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो. अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा.

यह भी पढ़ें –  नेपाल जाना अब होगा और आसान! तैयार हो रहा 4-लेन हाईवे, यूपी-बिहार वालों को भी मिलेगा फायदा

सलमान खान ने पहले क्या पोस्ट किया था?

सलमान खान ने इससे पहले 22 जुलाई को एक विस्तृत पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने पर दुख जताया था. इसके अलावा, उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था कि यह एक शांतिपूर्ण आंदोलन था और इसे हिंसक होते देखना दुखद था. विरोध-प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. पेपर लीक एक गंभीर मुद्दा है. हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आप सभी को एक साथ आते देखना अच्छा लगा. मैं इस पहल की सराहना करता हूं. शिक्षा से प्रेरित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी.

इसके अलावा, सलमान खान ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह मुद्दा पूरी तरह से छात्रों का है और इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए; इसका श्रेय सिर्फ छात्रों को ही मिलना चाहिए. साथ ही, उन्होंने सभी से शिक्षा को अगला बड़ा ट्रेंड बनाने का आग्रह किया और भारत के एक ऐसे एजुकेशन हब बनने की कल्पना की, जहां विदेशों से लोग पढ़ने आएं.

यह भी पढ़ें – कर्ज से परेशान किसानों को राहत! 2 लाख तक की कर्जमाफी शुरू, 56 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 13, 2026 16:37:20 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 13, 2026 16:22:14 IST

Mumbai Transport: बुलेट ट्रेन से उतरते ही मिलेगी पॉड टैक्सी और ड्राइवरलेस बस, महायोजना तैयार कर रहा MMRDA

Mumbai Transport Plan: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को स्टेशन से घर…

Last Updated: October 13, 2026 16:10:52 IST

Kal ka Rashifal 14 अक्टूबर 2026, बुधवार: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 14 October 2026: जानें बुधवार का दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन से…

Last Updated: October 13, 2026 15:54:10 IST