Live TV
Search
Home > देश > Sangeetha Withdraw Divorce Case: नहीं होगा तमिलनाडु के CM विजय का तलाक! पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी, जानें पूरा मामला

Sangeetha Withdraw Divorce Case: नहीं होगा तमिलनाडु के CM विजय का तलाक! पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी, जानें पूरा मामला

Tamilnadu CM Vijay Divorce: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है, जिसके बाद अदालत ने मामले का निपटारा कर दिया.

Written By:
Last Updated: August 7, 2026 19:56:43 IST

Mobile Ads 1x1

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को चेन्नई के पास चेंगलपट्टू स्थित एक पारिवारिक अदालत में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली.

संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुईं और उन्होंने पुष्टि की कि वह तलाक के मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं. इसके बाद अदालत ने वहीं मामले का निपटारा कर दिया.

वापस ली तलाक की याचिका 

अदालत के आदेशानुसार, संगीता ने पारिवारिक न्यायालय में याचिका वापस लेने का अनुरोध किया. न्यायालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए गए उनके बयान को दर्ज किया कि वह अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं. प्रतिवादी के वकील को नोटिस जारी किया गया, जिन्होंने याचिका वापस लेने पर कोई आपत्ति नहीं जताई. अदालत ने संगीता को याचिका वापस लेने की अनुमति दी और जरूरत पड़ने पर भविष्य में नई याचिका दायर करने की स्वतंत्रता भी प्रदान की.

क्यों दी थी संगीता ने तलाक की अर्जी 

संगीता ने फरवरी में तलाक की याचिका दायर की थी , जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि विजय का एक महिला अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध था, जिसका पता उन्हें 2021 में चला था। याचिका के अनुसार, विजय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह संबंध समाप्त कर देंगे, लेकिन कथित तौर पर उन आश्वासनों के बावजूद उन्होंने इसे जारी रखा. याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि विजय ने संगीता को अपने सामाजिक और पेशेवर जीवन से धीरे-धीरे अलग कर दिया, जब वह विदेश यात्राओं पर जाते थे और उनके साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई देते थे. इसमें दावा किया गया कि इन मुलाकातों की तस्वीरें नियमित रूप से सोशल मीडिया पर साझा की जाती थीं और विजय ने न तो उनका खंडन किया और न ही उन पर आपत्ति जताई. अपनी याचिका में संगीता ने ये भी आरोप लगाया था कि विजय के आचरण और 2024 में उनके आसपास सोशल मीडिया पर हुए विवादों ने उन्हें गंभीर मानसिक आघात पहुँचाया है. उन्होंने दावा किया कि शादी पूरी तरह से टूट चुकी है और केवल कागजों पर ही बची है. उन्होंने आगे कहा कि यह रिश्ता सुलह से परे है और इसने उन्हें मानसिक पीड़ा, अपमान, तिरस्कार और कष्ट दिया है.

तृषा कृष्णन से लिंक 

तलाक की याचिका के बीच विजय थलापति को एक कार्यक्रम में तृषा कृष्णन के साथ देखा गया, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते की अफवाहें उड़ रही थीं. लेकिन दोनों में से किसी ने इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की थी. हालांकि तृषा की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि उनके और विजय के बीच में प्रेम संबंध है

MORE NEWS