<
Categories: देश

Sharad Pawar On Sunetra Pawar: ‘मुझसे नहीं पूछा गया, इस बारे में मुझे पता नही…’ सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM की शपथ पर शरद पवार बड़ा खुलासा

अजित पवार के निधन के बाद क्या परिवार में पड़ी दरार? सुनेत्रा पवार की डिप्टी CM शपथ पर शरद पवार का चौंकाने वाला खुलासा-'मुझे कुछ नहीं पता!' जानें पूरी इनसाइड स्टोरी.

अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार का महाराष्ट्र के डिप्टी CM  के तौर पर आज शनिवार शाम को  मुंबई में शपथ लेने की चर्चा तेज है और अजित पवार के चाचा शरद पवार का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है. शरद पवार ने कहा सुनेत्रा पवार के आज महाराष्ट्र के डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं, उनकी पार्टी ने ही यह तय किया होगा.

शरद पवार के इस बयान के बाद एक बार फिर से राजनीतिक गलियारों में चर्चा  तेज है कि क्या फिर से इन दोनों गुटों के बीच खींचतान तेज है. क्या इनदोनों पार्टी के बीच सब कुछ ठीक है. 

विलय को लेकर पिछले 4 महीने से हो रही थी चर्चा

शरद पवार ने कहा ‘दोनो एनसीपी के विलय को लेकर जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच पिछले 4 महीने से चर्चा हो रही थी. चर्चा सकारात्मक दिशा में चल रही थीं. 12 तारीख को सार्वजनिक घोषणा भी होने वाली थी.’ अजित पवार एक सक्षम और प्रतिबद्ध नेता थे, जिन्होंने वास्तव में जनता के लिए काम किया. वे जनसमस्याओं को गहराई से समझते थे और हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते थे कि लोगों को न्याय मिले.

हमें लोगों के दुख-दर्द को कम करने के लिए काम करना होगा

बारामती की जनता हमेशा उनके साथ खड़ी रही, और अपने काम व ज़िम्मेदारियों के निर्वहन में उन्होंने कभी कोई कमी नहीं छोड़ी. उनके निधन ने हम सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. उनके जाने के बाद जो स्थिति उत्पन्न हुई है, वह हमसे मजबूती के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करती है. हमें लोगों के दुख-दर्द को कम करने के लिए काम करना होगा और उन्हीं मूल्यों व कार्यशैली को आगे बढ़ाना होगा, जिनके साथ उन्होंने जनता की सेवा की. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके परिवार की नई पीढ़ी निश्चित रूप से उनकी विरासत और कार्यपद्धति को आगे बढ़ाएगी.

शरद पवार को बिना बताए बारामती से निकल गए

सूत्रों ने कहा कि सुनेत्रा पावर के विधायक दल का नेता बनने और फिर उपमुख्यमंत्री पद के शपथ लेने की खबर के बीच पावर परिवार में भारी नाराज़गी दिख रही है. अजित पवार के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद ये कदम उठाया गया है जिससे परिवार में यह नाराजगी देखने को मिल रही है. परिवार मानना है कि कुछ दिन का इन्तजार करना चाहिए था  सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पवार फैमिली के अन्य सदस्यों के संपर्क में दोपहर अस्थिया विसर्जन तक थे पर शरद पवार को बिना बताए ही शुक्रवार रात बारामती से निकल गए.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST