<
Categories: देश

Shivaji Jayanti 2026 Wishes: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भेजें ये शुभकामना संदेश, जानें- महत्व से लेकर कार्यकम तक सबकुछ

19 फरवरी 2026 को पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. इस अवसर पर शुभकामना संदेश, कोट्स, इमेज और व्हाट्सएप स्टेटस शेयर कर लोग उनके साहस, न्याय और स्वराज्य के आदर्शों को याद कर रहे हैं.

शिवाजी जयंती 2026: 19 फरवरी 2026 को पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. मराठा साम्राज्य के संस्थापक के रूप में शिवाजी की जयंती महाराष्ट्र में विशेष तौर पर मनाई जाती है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर इस दन अवकाश घोषित किया गया है. लोग रैली, जुलूस आदि कार्यक्रम के माध्यम से शिवाजी की जयंती मना रहे हैं. इस अवसर पर शुभकामना संदेश, कोट्स, इमेज और व्हाट्सएप स्टेटस शेयर कर लोग उनके साहस, न्याय और स्वराज्य के आदर्शों को याद कर रहे हैं.

शिवाजी की जयंती का महत्व

शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ गुरिल्ला युद्धनीति (गनिमी कावा) अपनाकर स्वराज की स्थापना की. उनका जन्म 19 फरवरी 1630 ई. में हुआ था. रायगढ़ में 1674 में उनका राज्याभिषेक हुआ. 
इस वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती है. महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग होने के साथ-साथ, यह दिन पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें जुलूस, नाट्य रूपांतरण, भाषण और अलंकरण शामिल हैं.

शिवाजी जयंती पर शुभकामना संदेश (हिंदी में)

  1. “छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! स्वराज्य के रक्षक, आपका पराक्रम अमर रहे.”
  2. “शिवरायकी जय! जय भवानी, जय शिवाजी! आपके आदर्शों से प्रेरित होकर स्वाभिमान का संकल्प लें.”
  3. “साहस, शौर्य और स्वराज के प्रतीक शिवाजी महाराज को शत-शत नमन. जयंती की बधाई!”

मराठी भाषा में शिवाजी जयंती पर शुभकामना संदेश,

  1. “शिवरायांची जयंती! ‘हिंदवी स्वराज्य’ चा स्वप्न साकार करणाऱ्या शिरोमण्यांचे चरणी नमस्कार!”
  2. “गनिमी काव्याने शत्रूला थरारलेले, धर्म आणि संस्कृतीचे रक्षक शिवराय की जय!”
  3. “स्वराज्यात राज्याभिषेकाने मराठ्यांचा मान वाढवला. जय शिवराय!”

उत्सव और कार्यक्रम

इस अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में शोभायात्राएं, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं. लोग भगवा पगड़ी बांधकर मार्च निकाल रहे हैं. स्कूलों में शिवाजी के जीवन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतीयोगीता आदि आयोजित हैं. यह दिन युवाओं को नेतृत्व और देशभक्ति सिखाता है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST