होम / Shivpal Yadav: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कारसेवकों पर फायरिंग को बताया संविधान की रक्षा

Shivpal Yadav: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कारसेवकों पर फायरिंग को बताया संविधान की रक्षा

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 18, 2024, 5:02 pm IST
ADVERTISEMENT
Shivpal Yadav: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कारसेवकों पर फायरिंग को बताया संविधान की रक्षा

Shivpal Yadav

India News (इंडिया न्यूज़), Shivpal Yadav: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। इस दिन का लोगों को लगभग 500 वर्षों से इंतजार है। यह केवल दिन नहीं बल्कि कई लोगों की आस्था है। इस दिन को सच करने के लिए कई कारसेवकों ने अपनी जान तक दे दी। इन कारसेवकों को लेकर आज (गुरुवार) समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुलायम सरकार द्वारा कारसेवकों पर करवाए गए फायरिंग को सही बताया है।

कोर्ट का आदेश

शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर फायरिंग को जायज ठहराते हुए कहा कि ये कोर्ट का आदेश था। जिसका पालन किया गया है। मुलायम जी ने यह कदम संविधान की रक्षा के लिए उठाया था। कारसेवकों ने कोर्ट के आदेश को नहीं मना था। जिसमें कहा गया था कि उस जगह को यथास्थिति रहने दिया जाए। शिवपाल यादव ने कहा कि कारसेवकों ने मस्जिद के ढ़ाचे को तोड़ दिया था। जिसपर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए थी। जो की नहीं की गई।

प्राण प्रतिष्ठा को बताया राजनीतिक कार्यक्रम

इतना ही नहीं Shivpal Yadav ने 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम बताया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद वो अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन करने जाएंगे। बता दें विपक्षी नेता लगातार इस राम मंदिर कार्यक्रम और आंदोलन को लेकर बयान दे रहे हैं। शिवपाल यादव से पहले सपा के वरिष्‍ठ नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने भी कारसेवकों पर की गई फायरिंग को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने शांति के लिए फायरिंग करने का आदेश दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने कारसेवकों को अराजक तत्‍व बताया था।

Also Read:-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT