इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।
Successful Test of Brahmos Missile भारत की रक्षा पंक्ति को मजबूती देने के लिए डीआरडीओ(DRDO) के वैज्ञानिक दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज ओडिशा के चांदीपुर से सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण कर दुश्मनों को चेता दिया है कि वह किसी से कम नहीं है। बता दें कि स्वदेशी ब्रह्मोस क्रुज मिसाइल बेहद घातक हथियार है जो कि परमाणु हमला करने में भी पूरी तरह से सक्षम है।
Successful Test of Brahmos Missile
घातक मिसाइलों में शुमार भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल
Read More: India Created History प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरे दिन सफल परीक्षण
ब्रह्मोस एक ऐसी सुपरसोनिक मिसाइल है जिसे दुनिया की सबसे घातक मिसाइल के तौर पर जाना जाता है। यह मिसाइल अपने परमाणु हमला करने में भी पूरी तरह से सक्षम है। आज किए गए तकनीकी परीक्षण में यह पूरी तरह से सफल रही। वैज्ञानिकों के अनुसार ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक की रफ्तार से लगभग तीन गुना गति से दुश्मनों पर हमला करती है। इसकी रेंज 400 किलोमीटर तक की है और यह निश्चित किए गए टारगेट पर सटीक वार करने में माहिर है। बता दें कि इसी साल 11 जनवरी को नौसेना ने भी समुद्र के बीच से इसे दागा था और मिसाइल ने यह टेस्ट भी सफलतापूर्वक पास कर लिया था।
घातक मिसाइलों में शुमार भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल
Read More: Successful test of Pralay in Odisha दिल्ली से दुश्मनों पर साधा जा सकेगा निशाना
आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए इस समय देश में कई युद्धक सामग्री बनाई जा रही हैं। एचएएल (HAL)द्वारा निर्मित उन्नत हेलिकॉप्टर(helicopter) को खरीदने के लिए मॉरीशस से समझौता हो चुका है वहीं भारत और रूस के संयुक्त प्रयासों से बनाई गई ब्रह्मोस मिसाइल को खरीदने के लिए फिलीपींस ने भी रूची दिखाई है। फिलीपींस के साथ हुए अनुबंध पर मुहर लगाते हुए भारत ने सौदा तय कर दिया है।
Successful Test of Brahmos Missile
Read More: DRDO Successfully Test-Fired Agni Prime Missile दुश्मनी खेमे में हलचल
Connect With Us : Twitter Facebook