होम / Sunny Deol:सनी देओल ने भाजपा को दिया झटका, चुनाव नहीं लड़ने का किया एलान, रुकी बंगले की नीलामी

Sunny Deol:सनी देओल ने भाजपा को दिया झटका, चुनाव नहीं लड़ने का किया एलान, रुकी बंगले की नीलामी

Shubham Pathak • LAST UPDATED : August 22, 2023, 3:07 am IST

India News,(इंडिया न्यूज),Sunny Deol: चुनावी माहौल के बीच गुरदासपुर लोकसभा सांसद और अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। बता दें कि, फिल्म गदर- 2 की सफलता के बाद फिल्म अभिनेता सनी देओल लगातार चर्चा में हैं। उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल की कोठी की नीलामी का नोटिस वापस ले लिया है। जिसका कारण बैंक ने तकनीकी सम्सया बताई है। मगर विपक्ष इस विषय पर सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच सनी देओल ने बड़ा एलान कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि, सनी देओल का ये एलान भाजपा को एक बड़ा झटका दे सकता है।

मीडिया इंटरव्यू में किया एलान (Sunny Deol) 

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने एलान किया है कि, वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ हीं उन्होने कहा कि, अब राजनीति में मन नहीं लगता, आगे चुनाव नहीं लडूंगा। सनी देओल ने आगे कहा कि, वह फिल्मों में सिर्फ काम करना चाहते हैं।

  • कौन होगा भाजपा का नया चेहरा?

सनी देओल के इस एलान से ये तो साफ हो गया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से भाजपा अपना नया प्रत्याशी उतारेगी। जानकारी के लिए बता दें कि, सनी देओल मौजूदा समय में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। यह सीट भाजपा के लिए बेहद अहम है। इस सीट पर विनोद खन्ना भी भाजपा की टिकट पर 1999 से 2004 और 2014 से 2017 तक सासंद रहे। विनोद खन्ना के निधन के बाद यहां उपचुनाव में कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2019 में सनी देओल ने गुरदासपुर सीट फिर से भाजपा की झोली में डाली थी।

सनी देओल के बंगले की नहीं होगी नीलामी

जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेता सनी देओल अपने बंगला सनी विला को बचाने में उतर आए हैं। वह अपने बकाया ऋण का भुगतान करेंगे। उन पर 56 करोड़ रुपये का ऋण है। बैंक ने भी ई-नीलामी के नोटिस को वापस ले लिया है। बता दें कि नीलामी 25 सितंबर को होनी थी। वहीं सनी देओल के पिता धर्मेंद्र उनके गारंटर हैं।

ये भी पढ़े

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

दोबारा पिता बनेंगे MS Dhoni, वाइफ साक्षी धोनी ने मैच के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, लिखी ये बात -Indianews
Mahadev Betting App Case: Sahil Khan ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 4 दिनों में 1800 किलोमीटर की थी यात्रा -Indianews
Supreme Court: झारखंड के पूर्व CM सोरेन को मिल सकती है राहत! अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने ED को भेजा नोटिस-Indianews
Richa Chadha ने Heeramandi स्क्रीनिंग से रेखा संग वायरल पल को किया याद, बेबी बंप पर किस वाले किस्से का किया खुलासा -Indianews
Pune: मैनेजर ने सैलरी बढ़ाने से किया इनकार तो युवक कर्मचारी ने उठाया ये कदम, जानकर हो जाएंगे हैरान-Indianews
Karnataka: बेटे प्रज्वल रेवन्ना के विवाद पर कर्नाटक के विधायक का बयान, कहा वीडियो 4-5 साल पुराना- indianews
Sino-Tibet Conflict: चीन-तिब्बत संघर्ष पर पेंपा त्सेरिंग का बयान, कहा- ये समाधान पारस्परिक रूप से लाभकारी होगा-Indianews
ADVERTISEMENT