<

क्या BCCI में फिर वापसी करेंगे अनुराग ठाकुर? सुप्रीम कोर्ट ने हटाया 9 साल पुराना बैन, अब बोर्ड के साथ कर सकेंगे काम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने अनुराग ठाकुर पर BCCI में पदभार संभालने के लिए लगाए गए बैन को हटा लिया है. जानें पूरा मामला...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने BCCI से जुड़े एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने अनुराग ठाकुर पर BCCI में कोई भी पदभार संभालने के लिए लगाए गए बैन को हटा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब अनुराग ठाकुर  BCCI से जुड़े मामलों में भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं. दरअसल, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें उन्होंने SC के आदेश के अनुच्छेद 25 (ii) के तहत लगाए गए बैन को हटाने की मांग की थी. इस याचिका पर सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने सुनवाई की. कोर्ट ने BCCI से जुड़े एक मामले में अपने जनवरी 2017 के आदेश में संशोधन करते हुए अनुराग ठाकुर को राहत दी है. बता दें कि साल जनवरी 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को BCCI के कामकाज से ‘सीज एंड डिसिस्ट’ यानी पूरी तरह से दूर रहने का निर्देश दिया था. तत्कालीन सीजेआई टी.एस. ठाकुर की अगुवाई वाली पीठ ने अनुराग ठाकुर को BCCI अध्यक्ष पद से हटाया था. उनके साथ ही सेक्रेटरी अजय शिर्के को भी पद से हटाया गया था.

अदालत ने खत्म किया बैन

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अनुराग ठाकुर की याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने ध्यान दिया कि उस समय अनुराग ठाकुर ने बिना किसी शर्त के न्यायालय के सामने माफी मांगी थी. अनुराग ठाकुर की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट पीएस पटवालिया ने कोर्ट में कहा कि यह बैन पिछले 9 साल से जारी है. अगर इसे हटाया नहीं गया, तो इससे गंभीर कठिनाइयां हो सकती हैं. इस पर सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि यह बैन आजीवन प्रतिबंध नहीं था. कोर्ट ने ठाकुर की बिना शर्त की माफी को ध्यान में रखते हुए माना कि अब बैन लगाना जरूरी नहीं है, इसमें ढील दी जा सकती है.

अनुराग ठाकुर BCCI में करेंगे वापसी!

दरअसल, साल 2017 में लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू न करने की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को पद से हटाया था. लोढ़ा कमेटी के नियमों में आयु सीमा और सरकारी पद जैसे कई कड़े प्रावधान शामिल थे. अब सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर पर लगे 9 साल पुराने बैन को हटा लिया है. इसका मतलब है कि अब वे BCCI के मामलों में भाग ले पाएंगे और बोर्ड से जुड़े कामकाज और बैठक में शामिल हो सकेंगे. बता दें कि अनुराग ठाकुर को 2 मई 2016 को BCCI का अध्यक्ष चुना गया था. जनवरी 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनुराग ठाकुर को उनके पद से हटा दिया गया था. साथ ही उन्हें बोर्ड के कामकाज और अन्य सभी मामलों से दूर रहने का निर्देश दिया गया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

फीमेल ऑर्गेज्‍म क्या होता है? क्या यह केवल पेनिट्रेशन से ही आता है, इन 3 तरह से भी मिलेगा सेटिस्फेक्शन

What is Female Orgasm: महिलाओं के ऑर्गेज्म (Female Orgasm) को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह…

Last Updated: April 9, 2026 20:39:41 IST

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का म्यूजिकल सरप्राइज, मोहित चौहान संग गाया गाना, डूबा-डूबा से लूटी महफिल

जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन की धूम में रणवीर सिंह ने म्यूजिकल सरप्राइज दिया.…

Last Updated: April 9, 2026 20:35:21 IST

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:23:41 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST