<
Categories: देश

Disha Salian Case: दिशा शालियान केस में फिर गरमाई सियासत, CBI की FIR में उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नाम; जानें कौन-कौन शामिल?

Disha Salian Case: दिशा शालियान मौत मामले में फिर हलचल बढ़ गई है. सीबीआई ने FIR दर्ज की है, जिसमें आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे समेत कई बड़े नाम शामिल बताए गए हैं.

Disha Salian Case: दिशा शालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. इस केस में अब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम भी सामने आया है. सीबीआई ने सोमवार, 14 सितंबर को मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज की है, जिसमें आदित्य ठाकरे के अलावा उनके पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत कई बड़े नाम शामिल बताए गए हैं.

FIR में आदित्य ठाकरे का नाम

दिशा शालियान दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं. उनकी मौत सुशांत सिंह की मौत से कुछ दिन पहले हुई थी. दिशा की मौत को लेकर लंबे समय से कई सवाल उठते रहे हैं और मामले की जांच की मांग भी होती रही है. अब सीबीआई  (CBI) की एफआईआर (FIR)  सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. एफआईआर में आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे के नाम शामिल बताए गए हैं. हालांकि, किसी एफआईआर में नाम होना अपने आप में अपराध साबित नहीं करता और आरोपों की जांच के बाद ही उनकी पुष्टि हो सकती है.

पूर्व पुलिस कमिश्नर और पूर्व गृह मंत्री का भी नाम

इस मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का नाम भी दर्ज बताया गया है. वह उस समय मुंबई पुलिस कमिश्नर थे, जब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे. इसके अलावा उस दौरान राज्य के गृह मंत्री रहे अनिल देशमुख का नाम भी एफआईआर में शामिल बताया गया है. इससे मामले का राजनीतिक पहलू भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ये नाम भी शामिल

एफआईआर में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ नामों का भी जिक्र बताया गया है. इनमें डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के नाम शामिल बताए जा रहे हैं. शिकायत में मामले की जांच के दौरान सरकारी अधिकारियों और पुलिस की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है. आरोप लगाया गया है कि कथित तौर पर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ या सबूत दबाने की कोशिश हुई हो सकती है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST