Hindi News / Indianews / Symptoms Of Nipah Virus Found In 2 More People In Kerala

kerala में 2 और लोगों में मिले निपाह वायरस के लक्षण

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: क्या देश में एक बार फिर से वायरस पैर पसार रहे हैं। एक तरफ जहां कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा तेज हो गई है, इसी बीच केरल में निपाह वायरस से पीड़ित 12 साल के लड़के ने दम तोड़ दिया। वहीं अब एक और परेशान करने वाली खबर आ रही […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
क्या देश में एक बार फिर से वायरस पैर पसार रहे हैं। एक तरफ जहां कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा तेज हो गई है, इसी बीच केरल में निपाह वायरस से पीड़ित 12 साल के लड़के ने दम तोड़ दिया। वहीं अब एक और परेशान करने वाली खबर आ रही है कि केरल में ही दो और लोगों में निपाह वायरस के लक्षण पाए गए हैं। यह दोनों लोग उन 20 लोगों में शामिल हैं, जो निपाह से दम तोड़ चुके लड़के के कांटैक्ट्स में शामिल हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि हम हालात पर निगाह बनाए हुए हैं। एनसीडीसी की टीम भी हमसे को-आॅर्डिनेट कर रही है। उन्होंने बताया कि वहीं मृत लड़के के घर से तीन किलोमीटर के दायरे में लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह दोनों स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। फिलहाल उक्त लड़के के 188 कांटैक्ट्स की पहचान की गई है। टीम ने इसमें से 20 हाई रिस्क कांटैक्ट्स के बारे में पता लगाया है। इनमें से दो हाई रिस्क कैटेगरी में हैं।

Also Read : कैसे फैलता है वायरस, देखें क्या है लक्षण और बचाव के उपाय

‘कब्र बनी रहेगी और जो कोई…’, औरंगजेब विवाद पर RSS नेता भैयाजी जोशी का बड़ा ऐलान, अब थमेगा बवाल!

Nipah Virus

मेडिकल कॉलेज का पे वार्ड निपाह वार्ड में तब्दील

उधर, मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक मीटिंग की है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पे वार्ड को निपाह वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। बताना जरूरी है कि निपाह वायरस से ग्रस्त बच्चे की सुबह मौत हो गई थी। उसका सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वीरोलॉजी पुणे भेजा गया था, जहां उसके अंदर वायरस की पुष्टि हुई।

Also Read : अब मंडराया निपाह वायरस का खतरा, केरल में 12 साल के लड़के की मौत

Tags:

KeralaNipahsymptoms of Nipah
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue