वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026 के लिए बजट पेश कर दिया है. इस दौरान टीसीएस कटौती की गई है. सरकार ने शिक्षा और मेडिकल इस्तेमाल के लिए दरें 5 फीसदी और 20 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी कर दी हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टीसीएस में कटौती की घोषणा की
TCS Cut in Union Budget 2026: 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने विदेशी रेमिटेंस पर सोर्स पर टैक्स कलेक्शन (TCS) में बड़ी कटौती की घोषणा की. इससे विदेशी टूर पैकेज के साथ ही शिक्षा और मेडिकल इस्तेमाल के लिए दरें 5 फीसदी और 20 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी कर दी गईं. सरकार के इस कदम का मकसद है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और विदेश में शिक्षा या स्वास्थ्य खर्चों के लिए फंडिंग करने वाले परिवारों के लिए शुरुआती लागत को कम किया जा सके और कैश फ्लो के बोझ को कम किया जा सकता है.
वित्त मंत्री ने विदेशी यात्रा और शिक्षा के लिए टीसीएस दरों में भारी कमी है. अब तक विदेशी टूर पैकेज पर 5 फीसदी और 20 फीसदी की दर से टीसीएस लगता था, जिसे अब घटाकर फ्लैट 2 फीसदी कर दिया गया है. पहले लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत विदेश जाकर शिक्षा और इलाज के लिए पैसा भेजने पर टीसीएस को 5 फीसदी था. इसे अब घटाकर 2 फीसदी कर दिया गया है. वहीं विदेशी टूर पैकेज के लिए अब कोई न्यूनतम राशि नहीं लागू होगी, ये अब फ्लैट 2 फीसदी रहेगी. टीसीएस के ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू हों जाएंगे.
टीसीएस का अर्थ है ‘टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स’ एक प्रकार का एडवांस टैक्स होता है. ये टैक्स विक्रेता, खरीदार से सामान या सर्विस देते समय वसूलता है. इसके बाद इसे सरकार के पास जमा किया जाता है. बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल विदेशी प्रेषण और विदेश यात्रा पैकेज पर टैक्स को कम करने के लिए टीसीेस शब्द का इस्तेमाल किया गया है.
टीसीएस कटौती से आम आदमी को काफी फायदे होंगे. इस नियम के आने से विदेश में यात्रा करने वाले लोग होटल, रहने और यात्रा की बुकिंग सस्ती होगी. इसके साथ ही विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों और वहां जाकर इलाज कराने वाले लोगों को कम टैक्स देना होगा. इससे शुरुआती कैश आउटगो कम हो जाएगा.
Kal Ka Rashifal 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग…
Ranbaali Trailer: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' का ट्रेलर रिलीज हो गया…
Delhi protests: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशनों को बंद…
Nandigram by-election: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार…
Who is Indian Origin Nobel Prize Winner: दक्षिण अफ्रीका में जन्मी भारतीय तमिल मूल की…
शाहरुख़ खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 90 के दशक में एक…