<
Categories: देश

Tenant Rights 2025: मकान मालिक नहीं कर सकेंगे मनमानी, किराया बढ़ाने से डिपोजिट तक कानूनी अधिकारों में बदलाव

भारत में किराएदार अधिकार में बदलाव किए गए हैं. इन नियमों में बदलाव के साथ मकान मालिकों पर पाबंदियां लगाई गई हैं. अब मकान मालिक किराएदारों पर मनमानी नहीं कर सकेंगे.

Tenant Rights 2025: भारत में किरायेदारों की सुरक्षा के लिए नए नियम बनाए गए हैं. नियम सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं. इनमें कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिससे किराएदार और मकान मालिक दोनों को सुविधा रहेगी और मकान मालिक अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे. नियमों के तहत 60 दिनों के अंदर अनिवार्य डिजिटल रेंट एग्रीमेंट रजिस्ट्रेशन, मकान मालिक द्वारा 2 महीने के किराए से ज़्यादा सिक्योरिटी डिपॉजिट न लेना, किराया बढ़ाने से पहले लिखित नोटिस, मकान मालिक द्वारा बिना अनुमति प्रवेश पर रोक और किरायेदार को बेवजह निकालने पर प्रतिबंध जैसे प्रमुख नियम शामिल हैं. 

इस नियम के तहत किराया ट्रिब्यूनल के आदेश के बिना बेदखली संभव नहीं है. इसके अलावा पुलिस वेरिफिकेशन भी अनिवार्य है. इससे मकान मालिकों की मनमानी पर लगाम लगी है और किरायेदारों को मजबूती मिली है. 

60 दिनों के अंदर रेंट एग्रीमेंट

किराए पर घर देने के साथ ही रेंट एग्रीमेंट बनाना जरूरी है. 60 दिनों के अंदर सभी रेंट एग्रीमेंट अब डिजिटली स्टैम्प और रजिस्टर होने चाहिए. इससे धोखाधड़ी रुकेगी.

2 महीने से ज्यादा नहीं ले सकेंगे सिक्योरिटी डिपोजिट

सिक्योरिटी डिपोजिट को लेकर भी नियम बनाए गए हैं. इस नियनम में बताया गया है कि अब मकान मालिक 2 महीने के किराए से ज़्यादा सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं ले सकते. अगर वे 2 महीने से ज्यादा डिपोजिट मांगते हैं, तो आप शिकायत कर सकते हैं और उन्हें सजा मिल सकती है.

घर आने से 24 घंटे पहले देनी होगी सूचना

मकान मालिक को घर में एंट्री करने से 24 घंटे पहले लिखित सूचना देनी होगी. मकान मालिक मरम्मत या निरीक्षण के लिए 24 घंटे की लिखित सूचना के बिना किराएदारों के घर में एंट्री नहीं कर सकते.

एक साल से पहले नहीं बढ़ा सकेंगे किराया

वहीं मकान मालिक मनमाने तरीके से किराया नहीं बढ़ा सकते. किराया समझौता 12 महीने की अवधि पूरी होने पर ही किराया बढ़ाया जा सकता है. लेकिन इसके लिए लिखित समझौता और निर्धारित नोटिस जरूरी होगी.

मनमाने तरीके से घर से नहीं निकाल सकेंगे मकान मालिक

मकान मालिक किरायेदार को अपनी मर्जी के अनुसार घर से निकाल नहीं सकते. वे केवल किराया न देना, प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना और किराया ट्रिब्यूनल के आदेश पर ही निकाला जा सकता है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

New PAN Card Forms: अब पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नया बनवाने के लिए भरने होंगे ये अलग-अलग फॉर्म, पढ़ें नए नियम

New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…

Last Updated: April 9, 2026 18:34:03 IST

Jharkhand: रातों-रात करोड़पति बने सिपाही! सरकारी खजाने को किया खाली, अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले पर हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: April 9, 2026 18:22:51 IST

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 9, 2026 18:16:17 IST

साफ दिख रही गंगा में गंदगी बहाने की जिद, वॉलंटियर की विनती को महिला ने किया अनसुना, वीडियो देख भड़के लोग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:37 IST

IPL 2026: DC से जीत गुजरात टाइटंस को पड़ी भारी… कप्तान शुभमन गिल पर हुआ एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:18 IST