इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ में 2500 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया सूरत (गुजरात), मार्च 09:…
इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ में 2500 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया
सूरत (गुजरात), मार्च 09: निमाया वुमन सेंटर फॉर हेल्थ पिछले कई वर्षों से महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निमाया ने लगातार नौवीं बार ‘निमाया ग्रेट रन-2026’ का आयोजन किया। इस दौड़ में 2500 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया और साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस पूरे आयोजन के बारे में निमाया वुमन सेंटर फॉर हेल्थ की डायरेक्टर डॉ. पूजा नाडकर्णी सिंह ने बताया कि निमाया महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पातीं, ऐसे में उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ “निमाया ग्रेट रन’ का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष भी 8 मार्च, रविवार को सुबह 6 बजे इस रन का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों का भरपूर सहयोग मिला। इस रन में करीब 2500 महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।
निमाया ग्रेट रन का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम से किया गया था। इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक आईपीएस अनुपम और डीसीपी ट्रैफिक साइबर सेल आईपीएस पन्ना मोमाया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…