<
Categories: देश

Today Weather: आसमान में दिखेगा बादलों का तांडव! बारिश ही नहीं ओले भी बरसेंगे, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का मौसम

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर पर इस समय गर्मी बढ़ती है, लेकिन उत्तर भारत में तेज आंधी, बारिश और ओले देखने को मिल रहे हैं.

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर पर इस समय गर्मी बढ़ती है, लेकिन उत्तर भारत में तेज आंधी, बारिश और ओले देखने को मिल रहे हैं. अचानक आसमान में काले बादल छा जाते हैं, तेज हवाएं चलने लगती हैं और फिर धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो जाती है, जिससे लोग हैरान हैं. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि कई राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं और यह सामान्य मौसम बदलाव नहीं है, बल्कि एक बड़ा सिस्टम है जो कई इलाकों को प्रभावित कर सकता है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन में गर्मी और शाम को तूफान जैसी स्थिति बन रही है, जिससे फसलों, ट्रैफिक और आम जिंदगी पर असर पड़ सकता है. खासकर 4 से 7 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, और इस बार यह बदलाव काफी तेज़ और असरदार देखने को मिलेगा. 4 और 5 अप्रैल को तूफ़ान आने की संभावना जताई गई है. जिसके साथ तेज़ हवाएं, बारिश और बिजली कड़कने की भी संभावना बनी हुई है. हवा की रफ़्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिर सकते हैं और ट्रैफिक में रुकावट आ सकती है. 

यूपी का मौसम

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज रौद्र रूप लेता दिख रहा है. 4 अप्रैल के लिए, राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर अनुमान लगाया गया है, जिसके चलते IMD ने अलर्ट भी जारी किया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र को इस समय सबसे अधिक संवेदनशील माना जा रहा है, जहाँ मौसम के अपने सबसे उग्र रूप में सामने आने की आशंका है. 

Aaj ka Rashifal 04 April 2026: पत्नी का मिलेगा प्यार या बिजनेस पार्टनर देगा धोखा, जानें

बिहार का मौसम

फिलहाल, बिहार में गर्मी और बादलों का मिला-जुला मौसम देखने को मिल रहा है; लेकिन 5 अप्रैल के बाद मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा. राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज़ हवाएँ और आंधी-तूफान आ सकते हैं. पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और इनके आस-पास के इलाकों में बारिश का अनुमान है.

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में मौसम पूरी तरह से करवट लेने वाला है. जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर के लिए धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, जिससे विज़िबिलिटी काफ़ी कम हो सकती है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

एमपी का मौसम

मौसम का असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के इलाकों में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. भोपाल, सतना, जबलपुर और रायपुर जैसे शहरों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो रही है. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान पहुँच सकता है.

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों ठुकराया कमेंट्री का ऑफर?

Heena Khan

Recent Posts

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST

LPG Cylinder Price Today 4 April: LPG के रेट में जबरदस्त ट्विस्ट! मिडिल ईस्ट संकट से सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेगी टेंशन?

LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…

Last Updated: April 4, 2026 08:19:13 IST

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, DigiLocker से ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 4, 2026 07:02:58 IST

मुस्लिम पिता निभाएंगे कन्यादान का फर्ज, अब्दुला खान ने जीता दिल, शादी कार्ड देख भर आएंगी आंखें

Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 06:59:52 IST

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST