Hindi News / Indianews / Todays Horoscope Some Zodiac Signs May Suffer Losses In Business Know How Your Day Will Be Indianews

Aaj ka Rashifal: कुछ राशियों को व्यापार में लग सकता है घाटा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन-Indianews

India News (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है।आज कुछ राशियों को व्यापार में घाटा हो सकता है और वे अपने विरोधियों की साजिश का शिकार हो सकते हैं, तो चलिए जानते हैंं इस दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल.. मेष […]

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है।आज कुछ राशियों को व्यापार में घाटा हो सकता है और वे अपने विरोधियों की साजिश का शिकार हो सकते हैं, तो चलिए जानते हैंं इस दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल..

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे। व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है। अपने पार्टनर से सावधान रहें। अन्यथा आपको व्यापार में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार मिलेगा।

‘बुलडोजर पंक्चर हो गया …’, बीड ब्लास्ट की घटना पर तिलमिलाए अबू आजमी, दिया ऐसा बयान गरमाई सियासत

horoscope

वृषभ राशिफल

आज अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी साझेदारी के कारण आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज थोड़ा सावधान रहें। अन्यथा आप विरोधियों की साजिश का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बेकार की बहस बढ़ सकती है, जिससे आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार में आपके सहकर्मी आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

कर्क राशिफल

आज आप कोई बड़ा काम प्लान कर सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील या एग्रीमेंट कर सकते हैं, जिसके कारण बैंक आदि से बड़ा लोन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा।

सिंह राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विरोध की स्थिति बनेगी, जिसके कारण आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। माता, पिता और पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए विवादों से दूर रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

Punjab Girl Video Viral: नशे में धुत सड़क पर झूमती मिली लड़की, BJP नेता ने मान सरकार पर साधा निशाना, वीडियो वायरल-Indianews

कन्या राशिफल

आज आपको किसी खास काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन आपके विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा सहयोग मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य होने की संभावना रहेगी।

तुला राशिफल

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको अपने परिवार और दोस्तों से व्यापार में बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य होने के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी नए काम की नींव रख सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे कई दिनों से चल रही आर्थिक समस्या से आपको राहत मिलेगी। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज कोर्ट-कचहरी में आपको जीत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर रहेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल-Indianews

मकर राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के कारण अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। आज व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न लें। किसी लड़की को बड़ी रकम उधार न दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। परिवार में मतभेद दूर होंगे।

मीन राशिफल

आज वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार मिलेगा। शत्रुओं के कारण व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। आज कार्यस्थल पर बदलाव करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। इन बातों को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं।

Punjab Girl Video Viral: नशे में धुत सड़क पर झूमती मिली लड़की, BJP नेता ने मान सरकार पर साधा निशाना, वीडियो वायरल-Indianews

Tags:

astrologyDaily HoroscopehoroscopeindianewsToday Horoscopetrending Newsइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue