<
Categories: देश

इस एक पिस्टल ने ना जाने कितने VVIP की खौल दीं खोपड़ियां, गोल्डी से लेकर लॉरेंस तक की पहली पसंद

Zigana Pistol: जिगना पिस्टल वो पिस्टल है जो आज हर एक गैंगस्टर की पहली पसंद है. इसको तुर्की की TISAS कंपनी ने बनाया है. ये पिस्टल अब गैंगस्टर की पहली पसंद बन गई है.

Turkey Made Zigana: भारत में  बढ़ते अपराध ने मासूमों का जीना मुश्किल कर दिया है, इस अपराध की दुनिया में हर दिन एक नया गैंगस्टर पैदा हो जाता है. वहीं छोटी सी ही उम्र में उसके हाथ में पिस्टल दे दी जाती है. अपराध की दुनिया में दहशत कायम करने के लिए शूटर जिगाना पिस्‍टल से वारदात को अंजाम देते हैं. ताकि भौकाल भी कायम रहे. इस एक पिस्टल ने हर तरफ जमकर खूनखराबा किया है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, फिर माफिया अतीक अहमद और अब बाबा सिद्दीकी की भी हत्या इसी पिस्तौल से गोली मारकर की गई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, तुर्की निर्मित ज़िगाना पिस्तौल भारत में बहुत कम देखने को मिलती है. इसकी कीमत लगभग ₹500,000 से ₹800,000 तक है. काले बाज़ार में इसकी कीमत लगभग ₹120,000 से ₹140,000 तक है। लेकिन ये पिस्टल बदमाशों की पहली पसंद बन चुकी है. 

जानिए इस पिस्टल की खासियत

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, जब लॉरेंस बिश्नोई की जितेंद्र गोगी से दोस्ती हुई तो उसने दोस्ती के तौर पर उसे जिगाना पिस्तौल तोहफे में दी थी. ज़िगाना पिस्तौल एक बार में 15 से 17 राउंड फायर कर सकती है. ज़्यादातर ज़िगाना पिस्तौल सीमा पार से भारत में तस्करी करके लाई जाती हैं. यही कारण है कि सीमावर्ती राज्यों के हथियार तस्करों को जिगना पिस्तौल तक आसानी से पहुंच मिल जाती है, जो नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते भारत में प्रवेश करती है.

कितने लोगों की ले गया जान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ सालों में ज़िगाना पिस्तौल गैंगस्टरों की पसंदीदा बन गई है. वहीं जांच एजेंसियों का कहना है कि इसे पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए पंजाब सीमा पर गिराया जाता है. वहीं नेपाल के रास्ते कार्गो के ज़रिए भी बड़ी मात्रा में इसकी तस्करी  होना आम बात है. हाल ही में गिरफ्तार हुए देश के सबसे बड़े हथियार सप्लायर सलीम पिस्टल ने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पूछताछ में ये राज खोला है कि उसने ही भारत में गैंगस्टरों को सबसे पहले जिगना पिस्टल सप्लाई की थी. तब से इस पिस्टल को लेकर गैंगस्टरों के बीच अलग ही पागलपन है या यूं कहें कि ये उनकी पसंदीदा पिस्टल बन गई है. खासकर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर इस हथियार का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

Heena Khan

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST