होम / Union Budget 2022 Live Updates जानिए 5G सेवाओं पर वित्त मंत्री ने क्या कहा

Union Budget 2022 Live Updates जानिए 5G सेवाओं पर वित्त मंत्री ने क्या कहा

Sameer Saini • LAST UPDATED : February 2, 2022, 4:19 pm IST

Union Budget 2022 Live Updates

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Union Budget 2022 Live Updates : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन में देश का बजट पेश कर रही हैं। आज सुबह 11 बजे उन्होंने पेपरलैस मुहिम के तहत टैबलेट पर डिजिटल बजट पढ़ना शुरू किया। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हंसते हुए कहा कि मंत्रीजी आज डिजिटल बजट पढ़ रही हैं।

सबसे पहले वित्त मंत्री ने कहा कि महामारी के दौरान लोगों की जिंदगी भी बदली है और जरूरतें भी। ऐसे में बजट से उम्मीदें भी अलग ही हैं। तो महामारी के दौर में पेश किए जा रहे बजट की बातें इसी दौर की भाषा में करते हैं।

Union Budget 2022 Live Updates
Union Budget 2022 Live Updates

अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने आम नागरिकों से जुड़ी कई योजनाओं का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने देश में 5G और ऑप्टिकल फाइबर सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि साल 2022-23 में 5G मोबाइल सेवाओं के लिए नीलामी होगी। जिसके बाद प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां देश में 5G सेवाओं की शुरुआत कर सकेंगी।

मिलेगा 5G हाई-स्पीड एक्सपीरियंस (Union Budget 2022 Live Updates)

Union Budget 2022 Live Updates
Union Budget 2022 Live Updates

वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद जब 5G Services की शुरआत होगी तो यूज़र्स अपने 5G स्मार्टफोन का और बेहतर ढंग से यूज कर पाएंगे। साथ ही 5G के आने के देशभर में इंटरनेट यूजर्स को हाई-स्पीड, net surfing और फास्ट video streaming का बिल्कुल नया एक्सपीरियंस होगा।

सभी गांवों में जल्द पहुंचेगा Optical fiber

Budget 2022 Live Updates
Budget 2022 Live Updates

साल 2025 तक देश के सभी गांवों में Optical fiber पहुंच जाएगा। सभी गांवों में तय सीमा तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने के लिए PPP (Public private partnership) के माध्यम से ठेके दिए जाएंगे। ऑप्टिकल फाइबर के पहुंचने से ग्राणीण और देश के दूर-दराज के इलाकों में सस्ते ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवा के लिए रिसर्च और डिवेलपमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा। (Budget 2022 in Hindi)

Union Budget 2022 Live Updates

Also Read : Budget 2022 Live Updates 3 साल में आएंगी 400 नई वंदे भारत ट्रेनें

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT