Budget for Tourism Sector: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में पर्यटन विभाग के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं. जिसमें टूरिस्ट गाइड को स्किल ट्रेनिंग देने और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं.
बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यटन क्षेत्र के लिए कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं की?
Budget to Boost Tourism: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट का एलान किया है. जिसमें टूरिज्म सेक्टर के लिए कई एलान किए गए हैं. टूरिस्ट गाइड को स्किल ट्रेनिंग देने और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना से लेकर यात्रा लागत को कम करने के लिए विदेशी यात्रा पर TCS में काफी कमी करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं.
जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि टूरिज्म सेक्टर को लेकर की गई इस घोषणाओं से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.ऐसे में आइए जानते हैं कि बजट 2026 में टूरिज्म सेक्टर को लेकर कौन सी बड़ी घोषणाएं की गईं हैं.
टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी में प्रोफेशनल शिक्षा और लीडरशिप को मजबूत करने के लिए एक समर्पित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी का प्रस्ताव दिया गया है. यह शिक्षा जगत, उद्योग और सरकार के बीच एक पुल का काम करेगा. इसके अलावा, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सहयोग से एक 12-सप्ताह का पायलट प्रोग्राम 20 लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर ट्रेनिंग कोर्स के माध्यम से 10,000 टूरिस्ट गाइड को ट्रेनिंग देगा, जिससे रोजगार और विजिटर अनुभव में सुधार होगा.
टूरिज्म के लिए सभी महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थलों को डिजिटल रूप से डॉक्यूमेंट करने के लिए एक नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित किया जाएगा. डिजिटल नॉलेज ग्रिड टूरिस्ट डेस्टिनेशन का मैप बनाएगा, जिससे जानकारी तक पहुंच और डेस्टिनेशन प्लानिंग में सुधार होगा. इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि विदेशी टूर पैकेज पर TCS को 20% से घटाकर 2% कर दिया गया है, जिससे यात्रियों और ट्रैवल इंडस्ट्री को तुरंत राहत मिलेगी.
नई योजनाओं से अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिज़ोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट का विकास होगा, जिसमें मठों, तीर्थ केंद्रों का संरक्षण और बेहतर कनेक्टिविटी शामिल है. धोलावीरा, राखीगढ़ी और सारनाथ जैसे प्राचीन स्थलों को हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनुभव-आधारित सांस्कृतिक डेस्टिनेशन में बदला जाएगा. भारत में सबसे अच्छे ट्रेकिंग और हाइकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे. बढ़ी हुई रेल कनेक्टिविटी से लोग आसानी से इन पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंच सकेंगे.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में विभिन्न राज्यों में पांच क्षेत्रीय मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने की घोषणा की. ये हब इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स के रूप में काम करेंगे, जो मेडिकल, शैक्षिक और अनुसंधान सुविधाएं प्रदान करेंगे.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…