<

Union Budget 2026: ‘क्या संडे क्या मंडे, हम जनता के सेवक हैं’, रविवार को पेश होगा आम बजट

हर बार की तरह इस बार भी 1 फरवरी को ही बजट पेश किया जाएगा. हालांकि इस बार रविवार है. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संडे-मंडे क्या होता है, हम जनता के सेवक हैं. 1 फरवरी को सुबह 11 बजे ही बजट पेश किया जाएगा.

Union Budget 2026: हर बार 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश होता है. हालांकि इस बार 1 फरवरी को रविवार पड़ रहा है, इसके कारण अटकलें लगाई जा रही थीं कि 1 फरवरी को रविवार होने के कारण बजट 2 फरवरी को पेश किया जाएगा. हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने पुष्टि की है कि बजट रविवार को ही पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 1 फरवरी 2026 रविवार को बजट की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगा, क्या संडे क्या मंडे हम जनता के सेवक हैं.

1 घंटे से पहले मिलेंगे प्रोसिडिंग डॉक्युमेंट्स

उन्होंने कहा कि सांसदों को बैठक शुरू होने से 1 घंटे पहले प्रोसिडिंग डॉक्युमेंट्स मिलेंगे और भविष्य में आधे घंटे पहले मिलेंगे. साल 2027 तक संसद की कार्यवाही सभी भाषाओं में देखने पढ़ने को मिलेंगे. सदन में सिगरेट पीने मामले में कहा कि सदन इसमें कार्रवाई करता है, स्पीकर नहीं. सदन को नियमों का पालन करना चाहिए. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि संसद में एआई का उपयोग जवाबदेही से हो, इस पर चर्चा की जाएगी.  

दुनिया को देंगे संदेश

उन्होंने कहा कि दुनिया में कई ऐसे देश के संसद में गतिरोध नहीं होता है इसलिए भारत कोशिश करेगा कि दुनिया के संसद को संदेश दें कि हमारे सदन में गतिरोध होता है लेकिन संवाद चर्चा से हल किया जाएगा. तख्ती और प्ले कार्ड लेकर आना गलत है. 

28 जनवरी से शुरू होगा बजट सेशन

इस बार 1 फरवरी को रविवार होने के कारण बजट पेश न किए जाने की अटकलें खत्म हो गई हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी रविवार को देश का आम बजट पेश करेंगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश किया जाएगा. वहीं 28 जनवरी 2026 को संसद का बजट सत्र शुरू हो जाएगा. 

बजट सत्र का शेड्यूल

संसदीय कार्य संबंधी कैबिनेट समिति ने अंतिम रूप दिए गए एक कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. इस बारे में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 28 जनवरी को बजट सत्र शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा. इसका पहला चरण 13 फरवरी 2026 को शुरू होगा. बजट सत्र का दूसरा सत्र मार्च को शुरू होगा और  2 अप्रैल को खत्म होगा.

30 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण

बता दें कि संसद का आम बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू होगा. इसके बाद बीटिंग रिट्रीट के कारण 29 जनवरी तक चलेगा. 30 जनवरी को दोनों सदनों की बैठक होनी निर्धारित है. 30 जनवरी को ही देश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की उम्मीद है. 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें नहीं होंगी. 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा.

एक दिन पहले ही खत्म होगा संसद सत्र

जानकारी के अनुसार आमतौर पर संसद सत्र शुक्रवार को खत्म होता है हालांकि इस बार अप्रैल को गुड फ्राइडे और उसके बाद साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सत्र इस बार गुरुवार यानी 2 अप्रैल को ही खत्म हो जाएगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST