<
Categories: देश

Union Budget 2026: क्या है AYUSH और क्यों है बजट में इसका खास महत्व? जानिए पूरा नाम और फायदों के बारे में

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026‑27 में भारत सरकार ने AYUSH (आयुष) को स्वास्थ्य क्षेत्र का एक अहम स्तंभ बनाने पर जोर दिया है. आखिर आयुष क्या है, और बजट में इसे क्यों प्राथमिकता दी जा रही है. आइए जानते हैं विस्तार से .

What Is Ayush: आयुष (AYUSH) का पूरा नाम है ‘Ayurveda, Yoga & Naturopathy, Unani, Siddha और Homoeopathy, ये सभी भारत की प्राचीन पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियां हैं, जिनका उद्देश्य शरीर को संतुलन, समग्र स्वास्थ्य और रोग‑प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करना है. आज लोग न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में स्वस्थ जीवनशैली और वैकल्पिक चिकित्सा के लिए इन प्रणालियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

सरकार का मानना है कि पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों को समग्र स्वास्थ्य सेवा में शामिल करना आवश्यक है, ताकि लोगों को बीमारी से पहले रोकथाम और जीवनशैली आधारित देखभाल मिल सके. इसीलिए बजट में AYUSH को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं और निवेश की घोषणा की गई है. 

बजट 2026 में AYUSH को मिला बड़ा समर्थन

केंद्रीय बजट 2026‑27 में AYUSH मंत्रालय को कुल ₹4,408 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत से ज्यादा है. इसके पीछे सरकार का लक्ष्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवा का हिस्सा बनाना और उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना में एकीकृत करना है. फिनांस मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि इस निवेश से  AYUSH शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा सेवाओ को मजबूत किया जाएगा. बजट ने कुछ प्रमुख घोषणाएं भी की हैं जैसी कि:

परंपरागत चिकित्सा संस्थानों का विस्तार

बजट में तीन नए ‘All India Institutes of Ayurveda’ की स्थापना का प्रस्ताव है, जिससे आयुर्वेद शिक्षा, शोध और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवा में सुधार होगा. इसके अलावा, पारंपरिक दवाओं की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए AYUSH फार्मेसियां भी शामिल है. 

इंटीग्रेटेड मेडिकल हब और रोजगार

सरकार ने पांच Regional AYUSH Medical Hubs की योजना भी पेश की है, जहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ AYUSH सेवाओं को जोड़ा जाएगा. ये हब न सिर्फ बेहतर मरीज देखभाल करेंगे, बल्कि डॉक्टर्स, थेरेपिस्ट, योग प्रशिक्षकों और हेल्थ वर्कर्स  के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे. 

पारंपरिक चिकित्सा के फायदे और भविष्य

वित्त मंत्री की ओर से दिए गए संकेतों के मुताबिक, पारंपरिक चिकित्सा न सिर्फ बीमारी से लड़ने में मदद करती है, बल्कि रोगों की रोकथाम, जीवनशैली सुधार और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. सरकार की इस पहल से पारंपरिक चिकित्सा को वैज्ञानिक और प्रमाण‑आधारित तरीके से अपनाया जाएगा, जिससे रोगियों का भरोसा बढ़ेगा और चिकित्सा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. कुल मिलाकर, Union Budget 2026 में AYUSH को फोकस देने का उद्देश्य यह है कि भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को एकीकृत स्वास्थ्य सेवा का हिस्सा बनाया जाए, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा का प्रसार हो सके और भारत को वैश्विक हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा सके.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST