<
Categories: मनोरंजन

Teri Bindiya Re Song: अमिताभ और जया का ये गाना-गाने से किशोर कुमार ने किया था इनकार, जानें क्या थी वजह?

Teri Bindiya Re Song: अभिमान फिल्म में एक गाना है, 'तेरी बिंदिया रे'. इस गाने को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया था. हालांकि ये गाना पहले किशोर कुमार को गाना था लेकिन बाद में उन्होंने इस गाने को गाने से इनकार कर दिया था.

Teri Bindiya Re Song: साल 1973 में एक फिल्म आई ‘अभिमान’, जिसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने एक्टिंग की. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद  किया और इस फिल्म के गाने भी काफी हिट रहे. इनमें से एक गाना है, तेरी बिंदिया, जिसे आज भी लोग गुनगुनाते हैं. ये गाना, प्यार अपनापन और भारतीय स्त्री की सादगी को बेहद संवेदनशील अंदाज दिखाता है. 

सम्मान का प्रतीक है ‘तेरी बिंदिया रे’

इस गाने में बिंदी का जिक्र किया गया है, जो भारतीय संस्कृति का गहना ही नहीं बल्कि सुहाग और सम्मान का प्रतीक मानी जाती है. इस गाने को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी साब ने गाया था. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले इस गाने को सिंगर किशोर कुमार गाने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने इस गाने को गाने से मना कर दिया.

किशोर कुमार ने क्यों नहीं गाया था ‘तेरी बिंदिया रे’

इस गाने को न गाने के पीछे की वजह ये बताई गई कि किशोर कुमार ने इस गाने को हिंदी गाना नहीं माना था, जिसके कारण उन्होंने इसे गाने से मना कर दिया था. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसके पीछे अलग वजह बताई जाती है. कहा जाता है कि किशोर कुमार ने तेरी बिंदिया इसलिए नहीं गाया था क्योंकि उनका मानना था कि ये फिल्म उनकी पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता की असफल शादी पर आधारित थी. ऐसे में किशोर कुमार अपनी निजी जिंदगी और वैवाहिक असुरक्षाओं को सार्वजनिक रूप से लाना स्वीकार नहीं था. इसके कारण उन्होंने इस गाने को गाने से इनकार कर दिया और इसके बाद इस गाने को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाया.

अमिताभ बच्चन और किशोर कुमार के बीच हुआ विवाद

इसके बाद 1980 के दशक में किशोर कुमार और अमिताभ बच्चन के बीच विवाद हुआ. इसकी वजह ये थी कि अमिताभ बच्चन ने किशोर कुमार के निर्देशन पर बनी फिल्म ‘ममता की छांव में’में गेस्ट रोल करने से इनकार कर दिया था. इसके पीछे उन्होंने हवाला दिया था कि वो काफी व्यस्त हैं. किशोर कुमार इस बात से काफी आहत हो गए और उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए गाने से इनकार कर दिया था. हालांकि बाद में उनका ये विवाद खत्म हो गया. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST