<
Categories: देश

UP से बिहार तक… छोटे शहरों की चमकेंगी किस्मत! मोदी सरकार ने ‘Modified UDAN’ के लिए खोल दिया खजाना

छोटे शहरों के सपनों को मिली नई उड़ान! मोदी सरकार की 28,840 करोड़ रुपए की 'संशोधित उड़ान' योजना से अब हर आम नागरिक का हवाई सफर होगा आसान, सस्ता और सुरक्षित. पढ़ें पूरी खबर.

भारत सरकार ने संशोधित उड़ान योजना को अगले दस वर्षों यानी 2026 से 2036 तक के लिए मंजूरी दे दी है. इस योजना से टायर-2 और टायर-3 शहरों के नागरिक देश के किसी भी कोने में पहुंच सके ख़ास तौर पर व्यापारी और छात्र. इसके साथ ही 10,043 करोड़ की वायबिलिटी गैप फंडिंग’ (VGF) यह सुनिश्चित करेगी कि एयरलाइन कंपनियां उन रूटों पर भी उड़ान भरें जहां से अभी तक संपर्क कटा हुआ था और किराया भी आम आदमी की जेब के हिसाब से रखा जाएगा.

इस योजना के तहत बुनियादी ढांचे को लेकर दो बड़े संकल्प लिए गए हैं. अगले आठ वर्षों में 12,159 करोड़ रुपए की लागत से 100 मौजूदा अप्रयुक्त हवाई पट्टियों को आधुनिक हवाई अड्डों में बदला जाएगा. पहाड़ी इलाकों, द्वीपों और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए 3,661 करोड़ रुपए की लागत से हेलीपैड बनाए जाएंगे. यह सिर्फ यात्रा सुगम नहीं बनाएंगे बल्कि आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए संजीवनी का काम करेंगे.

आत्मनिर्भर भारत की अपनी उड़ान

इस बार सरकार ने केवल कनेक्टिविटी पर ही ध्यान नहीं दिया बल्कि स्वदेशी विमानन क्षेत्र को भी मजबूती दी है. आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पवन हंस के बेड़े में दो नए HAL ध्रुव हेलीकॉप्टर शामिल किए जाएंगे. एलायंस एयर को दो HAL डोर्नियर विमान दिए जाएंगे.

9 वर्षों का सफल सफर

फरवरी 2026 तक के आंकड़े गवाह हैं कि ‘उड़ान’ ने क्या बदला है. 663 रूट अब तक चालू हो चुके हैं. 1.62 करोड़ से ज्यादा यात्री आसमान का सफर तय कर चुके हैं. 3 लाख 41 हजार से अधिक उड़ानें भरी जा चुकी हैं.

आर्थिक और सामाजिक प्रभाव

यह योजना केवल आवाजाही का साधन नहीं है, बल्कि आर्थिक प्रगति का इंजन है. नए हवाई अड्डों के आने से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे और छोटे शहरों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे. यह सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को धरातल पर उतारने की एक और सशक्त कोशिश है.

‘संशोधित उड़ान’ योजना केवल ईंट-पत्थर के हवाई अड्डे बनाने के बारे में नहीं है. यह एक बीमार बुजुर्ग को वक्त पर इलाज दिलाने, एक युवा उद्यमी को बड़े बाजार से जोड़ने और एक मध्यमवर्गीय परिवार को हवाई यात्रा का अनुभव देने का संकल्प है. 

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

QS Rankings 2026: ग्लोबल स्टेज पर भारत का परचम, टॉप 50 में IIT-JNU-IIM का जलवा

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय संस्थानों का जलवा देखने को मिला है. भारत…

Last Updated: March 25, 2026 18:48:41 IST

इलाके में है PNG और अभी तक नहीं लिया कनेक्शन? 3 महीने बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, सरकार ने किए बदलाव

कनेक्शन नहीं लेने पर सरकार द्वरा उनके गैस सिलेंडर का कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा.…

Last Updated: March 25, 2026 18:36:51 IST

पैर नहीं, सिर्फ 2 हाथ, गेंदबाजी देख क्रिकेटर्स को भी आ जाएगी शर्म, छोटे लड़के का वीडियो देख दिल भर आएगा

Boy bowling without legs: एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर…

Last Updated: March 25, 2026 18:36:11 IST

Kal Ka Panchang 26 March 2026: कल राम नवमी का खास दिन, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय

Kal Panchang 26 March 2026 | Kal Ka Subh Muhurat: आज 26 मार्च 2026, गुरूवार…

Last Updated: March 25, 2026 18:29:06 IST

Bengal Election 2026: कभी कांग्रेस का दबदबा, आज चलता है ममता बनर्जी का सिक्का, भवानीपुर विधानसभा की सियासी कहानी

Bhawanipur Assembly Seat History: आज, जहां भवानीपुर सीट को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का राजनीतिक गढ़…

Last Updated: March 25, 2026 18:30:19 IST

Hypnic jerks: सोते-सोते शरीर क्यों झटके खाता है? जानें इसके पीछे का साइंस, क्या ये बीमारी का संकेत है?

Hypnic jerks: सोते समय शरीर में झटके लगना किन समस्याओं की तरफ इशारा है. जानें…

Last Updated: March 25, 2026 18:23:27 IST