<
Categories: देश

UP में कहां-कहां चल रहा जेन-एल्फा का आंदोलन, क्या हैं मांगें और विवाद, देखें वीडियो

Gen Alpha Protest: जेन जी के बाद अब उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जेन एल्फा प्रदर्शन पर उतर आए हैं. जेन एल्फा छात्रों ने लखनऊ की सड़कों को जाम किया. इसके अलावा मेरठ, हमीरपुर और फतेहपुर में भी कई जगहों पर प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं.

Gen Alpha Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन-जी ने पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट किया. उन्होंने मांग रखी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दें. एक महीने से ज्यादा समय तक प्रदर्शन के बाद सरकार को उनकी मांगें माननी पड़ीं और धर्मेंद्र ने इस्तीफा दे दिया. वहीं अब जेन-एल्फा भी अपनी मांगों के साथ सड़कों पर उतर चुके हैं. उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर छात्र प्रदर्शन चल रहा है. 

लखनऊ में छात्रों का प्रदर्शन

हाल ही में जेन एल्फा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया. लखनऊ के दुबग्गा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी और अव्यवस्थाओं से परेशान होकर उन परेशानियों को दूर करने की मांग की. इसको लेकर मंत्री असीम अरुण वहां पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं. इस बात को लगभग 4 दिन बीत चुके हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान आज भी नहीं हो सका है. इसको लेकर बीते दिन भी छात्रों ने बालागंज चौराहे पर प्रदर्शन किया था. 

छात्राओं ने किया प्रदर्शन

17 अगस्त 2026 को लखनऊ की सड़कों पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय गर्ल्स स्कूल की सैकड़ों छात्राएं अपनी पढ़ाई और भविष्य की मांग को लेकर सड़क पर उतर आईं. तेज बारिश के बीच छात्राओं ने करीब 2.5 किलोमीटर तक मार्च किया और डुब्बागा-कानपुर बाईपास के पास सड़क पर धरने पर बैठ गईं. उनकी एक ही मांग थी ‘CM को बुलाया जाए.’ छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में पिछले करीब आठ महीनों से फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे अहम विषयों के शिक्षक नहीं हैं. 

बोर्ड परीक्षाओं में महज कुछ महीने बाकी हैं और ऐसे में बिना नियमित पढ़ाई के परीक्षा की तैयारी करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है. छात्राओं का कहना है कि उन्हें सुबह 4 बजे योग और दूसरी गतिविधियों के लिए उठाया जाता है जबकि कक्षाएं सुबह 9 बजे शुरू होती हैं. इसके अलावा शिक्षकों की कमी के साथ खराब भोजन और मेडिकल सुविधा में देरी जैसी शिकायतें भी सामने आईं. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्राओं को हटाने की कोशिश की और एक छात्रा की तबीयत भी बिगड़ गई.

आजमगढ़ में स्कूल के बाहर छात्रों का प्रदर्शन

‘हमारी मांगें पूरी करो’ और ‘टीचर लाओ, टीचर लाओ’ नारों के साथ आजमगढ़ के स्मिथ इंटर कॉलेज के बाहर जेन एल्फा ने बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में स्कूल बंक करके स्कूल के सामने ही स्ट्राइक शुरू कर दी. उनके हाथों में पोस्ट थे, जिस पर लिखा था कि केमिस्ट्री टीचर के बिना हमारा भविष्य एसिड है. 

इन जगहों पर भी हो रहा प्रदर्शन

यूपी में Gen Alpha के आंदोलन की लहर लखनऊ, हमीरपुर, फतेहपुर, अमेठी, शाहजहांपुर और मेरठ जैसे जिलों में अलग-अलग स्थानीय मुद्दों को लेकर सामने आई है. इन जगहों पर छात्रों की साधारण सी मांगें हैं. वे शिक्षकों की नियुक्ति, स्कूल में मूलभूत सुविधाएं, बेहतर सड़क और स्कूल तक पहुंच, जलभराव की समस्या, खराब भोजन और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा हमीरपुर में स्कूल तक पक्की सड़क की मांग को लेकर हाथों में तिरंगा लिए छात्र DM ऑफिस तक पहुंचे थे. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST