Hindi News / Indianews / Up News Four Smugglers Arrested With Opium Worth Rs 25 Lakh 3 Accused Hail From Jharkhand

UP News: 25 लाख रुपये की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, 3 आरोपी झारखंड के रहने वाले

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: अफीम बेचने के लिए लखनऊ से राजधानी दिल्ली जा रहे 4 तस्करों को हिरासत में लिया गया है। शाहजहांपुर में बस खराब होने पर तस्कर वाहन का इंतजार कर रहे थे। ठीक उसी समय पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया। तस्करों से 8 किलो 354 ग्राम अफीम बरामद हुई है। […]

BY: Prakhar Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: अफीम बेचने के लिए लखनऊ से राजधानी दिल्ली जा रहे 4 तस्करों को हिरासत में लिया गया है। शाहजहांपुर में बस खराब होने पर तस्कर वाहन का इंतजार कर रहे थे। ठीक उसी समय पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया। तस्करों से 8 किलो 354 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पकड़े गए 4 आरोपियों में से 3 झारखंड के रहने वाले हैं।

8 किलो 354 ग्राम अफीम बरामद

आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह करीब 8.15 बजे SOG,सर्विलांस सेल और रोजा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने बरेली हाईवे पर अटसलिया पुल के पास से 4 लोगों को हिरासत में लिया । उनके पास 8 किलो 354 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में से 3 झारखंड के रहने वाले हैं।

पोते की जलाई चिता फिर उसी में कुद कर दादा ने दे दी जान, अधजली लाश देख दंग रह गए लोग, पीछे की वजह जान पुलिस का ठनका माथा 

झारखंड से सस्ते दामों में अफीम लाते हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरोपियों ने कहा कि वे लोग झारखंड से सस्ते दामों में अफीम लाते हैं। इसे दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों मे बेचते हैं। बरामद अफीम भी वे लोग झारखंड से लाए थे। वे लोग लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए बस में बैठे थे।

इजरायल ईरान विवाद के बीच चीन को किस चीज का खौफ, आखिर युद्ध टालने की क्यों कर रहा गुजारिश?

Tags:

Breaking India NewsIndia newsINDIA NEWS UPlatest india newstoday india newsUPUP News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue