<

US Venezuela Conflict: पहले बरसाए बम फिर वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ा, पत्नी को भी उठाया; वेनेजुएला-US में क्या है विवाद?

US Venezuela Conflict: अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले के बाद से एक बार फिर से पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका की ओर टिकी हुई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की.

US Venezuela Conflict: अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले के बाद से एक बार फिर से पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका की ओर टिकी हुई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में इस हमले की जानकारी दी. ट्रंप के अनुसार, यह ऑपरेशन यूएस लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया. इसकी पूरी डिटेल बाद में दी जाएंगी. 

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने की कही बात

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की ये तस्वीर न्यूज एजेंसी ANI की एडीटर स्मिता प्रकाश ने अपने सोशल अकाउंट पर री-ट्वीट की है. इस तस्वीर में मादुरो काले रंग का जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं और उनके अगल-बगल अमेरिकन आर्मी के जवान चल रहे हैं.

ट्रंप ने दावा किया कि इस ऑपरेशन के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को “पकड़ लिया गया और देश से बाहर भेज दिया गया.” उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन “अमेरिकी कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर” किया गया. शनिवार सुबह अमेरिका ने वेनेजुएला के अंदर हमले किए, जो एक बड़ा कदम था जिसका डर वेनेजुएला के लोगों को हफ़्तों से बना हुआ था. 

कई जानकारों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन मादुरो के खिलाफ वही रणनीति अपना रहे हैं, जो कभी सद्दाम हुसैन के खिलाफ अपनाई गई थी. जैसे कि एक नेता को तानाशाह बताकर उसके देश को खतरा घोषित करके आर्थिक प्रबंध लगा देना. बता दें कि अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियां, टैंकरों की जब्ती और कड़े प्रतिबंध यह संकेत दे रहे हैं कि हालात ठीक नहीं हैं. यदि इसी तरह की कंडीशन रही तो देश आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य टकराव की स्थिति में पहुंच जाएगा.

अन्य देशों ने दी प्रतिक्रिया

मादुरो की सरकार ने कहा, “वेनेजुएला अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने संयुक्त राज्य अमेरिका की मौजूदा सरकार द्वारा वेनेजुएला के इलाके और लोगों के खिलाफ किए गए बेहद गंभीर सैन्य हमले को खारिज करता है, उसकी निंदा करता है और उसकी आलोचना करता है.” दूसरे देश भी इस हमले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “पूरी दुनिया को अलर्ट कर रहा हूं कि उन्होंने वेनेजुएला पर हमला किया है.” पेट्रो ने आगे कहा, “कोलंबिया गणराज्य इस बात पर ज़ोर देता है कि शांति, अंतर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान, और जीवन और मानवीय गरिमा की सुरक्षा किसी भी तरह के सशस्त्र टकराव से ऊपर होनी चाहिए.”

ईरान ने भी की निंदा

वहीं, क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल बरमूडेज़ ने सोशल मीडिया पर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए वाशिंगटन पर वेनेजुएला के खिलाफ “आपराधिक हमला” करने का आरोप लगाया और तत्काल अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की मांग की. X पर एक पोस्ट में डियाज़-कैनेल ने कहा कि क्यूबा के तथाकथित “शांति क्षेत्र” पर “क्रूर हमला” किया जा रहा है और अमेरिकी कार्रवाई को “राज्य आतंकवाद” बताया, जो न केवल वेनेजुएला के लोगों पर बल्कि व्यापक रूप से “हमारे अमेरिका” पर निर्देशित है. एक बयान में ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह “वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य हमले और देश की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के घोर उल्लंघन की कड़ी निंदा करता है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST