India News (इंडिया न्यूज़), Vastu remedies: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। वास्तु की माने तो प्रत्येक वस्तु को एक सही दिशा में रखने मात्र से व्यक्ति को लाभ मिल मिलती है। घर की सजावट के लिए कई तरह की मूर्तियां रखी जाती हैं। ऐसे में आप यदि इन मूर्तियों को वास्तु के अनुसार रखते हैं तो आपको धन का लाभ होता है।
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को एक बहुत ही शुभ बताया गया है, क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का विशेष वास माना जाता है। ऐसे में यदि आप धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखते हैं, तो इससे आपको धन लाभ के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही व्यक्ति के आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।
बता दें कि किस वास्तु के अनुसार, अगर आप अपने ड्राइंग रूम में हंस की जोड़े की मूर्ति रखते हैं तो, इससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। वहीं, घर में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी गुजरत है।
गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। ऐसे में यदि आप अपने घर में पीतल की कामधेनु गाय की मूर्तियां अगर रखते हैं तो इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
सनातन धर्म में कछुए का विशेष महत्व होता है, इसे भगवान विष्णु का ही रूप माना गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कछुए को घर की पूरब या फिर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। वहीं, आप ड्राइंग रूम में धातु से बना हुआ कछुआ भी रख सकते हैं। धन में वृद्धि की संभावना काफी बढ़ती है।
डिसक्लेमर– इस लेख में शामिल कोई भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई जा रही है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसको सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अलावा, किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी वह स्वयं उपयोगकर्ता की ही होगी इंडिया न्यूज इसका जिम्मेदार नहीं होगा।
ये भी पढ़ें –