<
Categories: देश

NDA या INDIA? कौन देगा किसको मात, किसका होगा उपराष्ट्रपति की गद्दी पर राज

NDA vs INDIA: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज यानी मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में एक तरफ NDA है और दूसरी तरफ INDIA। दोनों तरफ से एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं। देखना ये है कि किसकी जीत होगी?

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज यानी मंगलवार को मतदान होने जा रहे हैं। वहीं चुनाव आयोग भी आज ही शाम तक नतीजे जारी कर देगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें उपराष्ट्रपति के चुनाव में दो उम्मीदवार आमने सामने हैं। वहीं सत्तारूढ़ दल यानी एनडीए की तरफ़ से सीपी राधाकृष्णन हैं और दूसरी ओर, INDIA गठबंधन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। अब इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इन दोनों में से जो भी जीत हासिल करेगा वो उपराष्ट्रपति की गद्दी पर विराजमान हो जाएगा।

समझिए चुनावी समीकरण

आपके लिए जानना जरूरी है कि लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 सांसद हैं। दोनों सदनों में कुल 781 सांसद हैं। सांसदों की कुल संख्या के हिसाब से किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए कुल 391 वोटों की ज़रूरत होगी। लेकिन अगर नवीन पटनायक की बीजेडी और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को हटा दिया जाए, तो बचे हुए सांसदों की कुल संख्या घटकर 770 रह जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता देने इन दोनों ने खुद को चुनाव से बाहर रखने का फैसला किया है। वहीं जिसके पास बहुमत होगा वही इस गद्दी का हकदार होगा। 

सोशल मीडिया बैन पर Gen Z का रौद्र रूप, 20 लोगों ने गंवाई जान, ओली सरकार से मनवा ली बात

कौन जीतेगा चुनाव?

दरअसल एक उम्मीदवार को जीतने के लिए कुल 386 वोट चाहिए। एनडीए के पास कुल 425 सांसद हैं। वहीं अगर जगन रेड्डी की पार्टी का समर्थन भी जोड़ दें, तो यह संख्या 436 हो जाती है। वहीं, इंडिया ब्लॉक के पास 324 सांसद हैं। यानी दोनों के बीच 112 वोटों का अंतर है। इस दौरान ध्यान रखना जरूरी है कि इस समय स्वाति मालीवाल, गिरधारी लाल यादव समेत 10 निर्दलीय सांसद अपनी पार्टी से अलग-थलग हैं, जिनका वोट किस तरफ जाएगा इसका पता नहीं है। 

Vice President Election 2025 के कब आएंगे नतीजे? कौन-कौन कर सकता है वोट; यहां जानें सबकुछ

Heena Khan

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST