<
Categories: देश

मालिक हो तो ऐसा! इस शख्स ने अपने रसोइए का मनाया 70वां जन्मदिन, वीडियो देख भावुक हो जाएंगे आप

हैदराबाद के एक निवासी ने अपने घर में लंबे समय से काम कर रहे रसोइए (Cook) का 70वां जन्मदिन मनाया (70th Birthday Celebration) जिसकी तस्वीरें और वीडियो (Pictures and Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियां बटोर रही है.

Hyderabad Man Celebrates His Longtime Cook’s 70th Birthday, Wins the Internet’s Heart:  वो कहते हैं न दुनिया में इंसानियत से बढ़ा कुछ नहीं होता है. ये मायने नहीं रखता है आप अमीर हैं या फिर गरीब. अगर आप एक अच्छे इंसान हैं तो भगवान भी आपके साथ हैं. एक ऐसा ही ताजा मामला हैदाराबाद से सामने आया है, जिसने यह साबित कर दिया है कि जहां कलयुग के इस दौरा में लोगों के अंदर से इंसानियत खत्म होते जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके अदंर इंसानियत अभी भी बाकी है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

आखिर क्या है दिल जीतने वाला मामला?

हैदराबाद से दिल को छू लेने वाली एक कहानी सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने इंसानियत और आपसी सम्मान की मिसाल पेशकर लोगों का दिल जीतने में बड़ी सफलता हासिल की है.  दरअसल, एक व्यक्ति ने अपने घर में पिछले कई दशकों से काम कर रहे रसोइए (Cook) का 70वां जन्मदिन इतने भव्य और प्यार भरे तरीके से मनाया कि उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं. 

जश्न का माहौल और भावुक पल

ज्यादातर यह देखा जाता है कि घरों में काम करने वाले सहायकों को केवल कर्मचारी माना जाता है, लेकिन हैदराबाद के इस परिवार ने इस धारणा को अब पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. रसोइया, जो पिछले 30-40 सालों से इस परिवार के साथ है, उनके लिए केवल एक कर्मचारी नहीं बल्कि परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य की तरह है, जिसे पारिवारिक सदस्य का दर्जा दिया गया है. तो वहीं दूसरी तरफ उनके 70वें जन्मदिन पर परिवार ने केक काटा, घर को सजाया और उन्हें विशेष तोहफे भेंट कर उनका पूरी तरह से सम्मान के साथ-साथ धन्यवाद भी किया.  इस दौरान रसोइए की आँखों में खुशी के आँसू साफ देखे जा सकते हैं. उन्होंने इस के बारे में कभी सोचा नहीं होगा कि उनका 70वां जन्मदिन इतने भव्य तरीके से मनाया जाएगा. 

यहां देखें वायरल वीडियो

इंटरनेट पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

जैसे ही इस जश्न की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई वैसे ही नेटिजन्स ने इसे “इंटरनेट की सबसे अच्छी चीज़” करार दिया. तो वहीं,  लोगों ने इस बात की जमकर तारीफ की है कि, कैसे छोटे-छोटे इशारे किसी के जीवन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं. इसके अलावा,  यह कहानी याद दिलाती है कि वफादारी और कड़ी मेहनत का सम्मान करना ही सच्ची मानवता है. हैदराबाद के इस व्यक्ति के नेक कार्य ने समाज को यह संदेश दिया है कि हमारे घरों को चलाने में मदद करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना कितना ज्यादा जरूरी होता है.

दशकों का अटूट रिश्ते ने जीता दिल

यह रसोइया पिछले करीब 30 से 40 सालों से इस परिवार के साथ जुड़ा हुआ है. जहां,  उन्होंने न सिर्फ परिवार के लिए खाना बनाया, बल्कि घर के बच्चों को बड़े होते देखा और परिवार के हर सुख-दुख में साये की तरह हमेशा साथ खड़े रहे.  हैदराबाद के इस व्यक्ति के लिए, वह रसोइया केवल एक कर्मचारी नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक और परिवार के बड़े बुजुर्ग की तरह है.  70 साल की उम्र एक बड़ा पड़ाव (Milestone) होती है, और इसे खास बनाने के लिए परिवार ने किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

Darshna Deep

Recent Posts

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…

Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…

Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Summer Health: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसका पानी है ज्यादा फायदेमंद, सही चुनाव कैसे करें

Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…

Last Updated: April 10, 2026 22:34:21 IST