Live TV
Search
Home > देश > Caught On CCTV: पनवेल में पुलिसकर्मी पर कार से जानलेवा हमला! टक्कर मारकर बोनट पर घसीटता रहा ड्राइवर, CCTV से खुल सकता है बड़ा राज

Caught On CCTV: पनवेल में पुलिसकर्मी पर कार से जानलेवा हमला! टक्कर मारकर बोनट पर घसीटता रहा ड्राइवर, CCTV से खुल सकता है बड़ा राज

Caught On CCTV: महाराष्ट्र के पनवेल में नाकाबंदी के दौरान तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी. चालक उसे बोनट पर घसीटते हुए फरार होने की कोशिश करने लगा.

Written By:
Published: November 11, 2026 12:51:04 IST
Last Updated: November 11, 2026 12:51:04 IST

Mobile Ads 1x1

Caught On CCTV: महाराष्ट्र के पनवेल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां नाकाबंदी के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा. इसके बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिसकर्मी को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पनवेल में पुलिस की टीम नियमित जांच के लिए नाकाबंदी कर रही थी. इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से वहां पहुंची. ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी ओर बढ़ा दी और उसे टक्कर मार दी. हालांकि, इंडिया न्यूज इस मामले की पुष्टि नहीं करता है. 

बोनट पर गिरा पुलिसकर्मी

टक्कर लगने के बाद पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा. हैरानी की बात यह रही कि चालक ने इसके बाद भी गाड़ी नहीं रोकी. वह पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें:  Caught on CCTV: ग्राहक बनकर आए चोरों को दुकानदार दिखाता रह गया अंगूठियां , सामने से ही लेकर फरार हुए 2.5 तोला गोल्ड; वीडियो वायरल

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा और नाकाबंदी के दौरान बढ़ते खतरे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पुलिसकर्मी की चोटों और आरोपी चालक के खिलाफ की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है. मामले में आगे की जांच से घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.

ये भी पढ़ें: Caught on Camera: मुंबई पुलिस क्वार्टर में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, धमाकों के बाद भीषण आग; देखें वीडियो

डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.

MORE NEWS