इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
IMD weather Alert शुक्रवार देर शाम दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से पहले ही ऐसा अनुमान लगाया गया था। साथ ही मौसम विभाग की ओर से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कल यानी शनिवार को भी बारिश होगी।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। (तस्वीरें फ़िरोज़ शाह रोड की हैं।) pic.twitter.com/hBc3kZuMbE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2022
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर के चलते अचानक मौसम बदला है और बारिश हुई। रविवार से मौसम पहले की तरह फिर साफ हो जाएगा।
पूरे NCR में चल रही ठंडी हवाएं
NCR में दिल्ली के साथ ही नोएडा में भी बारिश हुई, हालांकि नोएडा में सिर्फ हल्की बूंदा-बादी ही थी। प.दिल्ली के द्वारका, उत्तम नगर इलाके में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद ही पूरे NCR में ठंडी हवाएं चल रही हैं।
अचानक से रुख बदल रहा है मौसम
इससे पहले जनवरी के महीने में दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश और उसके बाद फरवरी के महीने में भी मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है। पिछले काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है, इसके बावजूद कभी तेज हवाएं, कभी तेज धूप, तो कई बार सुबह-शाम की ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
Also Read: Hijab Ban Update: दिल्ली तक पहुंची हिजाब की आग, SDMC ने धार्मिक कपड़ो पर लगाई रोक
शनिवार को भी होगी हल्की बारिश
शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिनों बाद दिन में हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। इस बीच, न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री पर पहुचंने की संभावना है।
Connect With Us : Twitter | Facebook